विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2021

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बिहार में मेगा वैक्सीन ड्राइव, CM नीतीश कुमार ने की पुष्ट‍ि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आप देखेंगे कि टीकाकरण किस स्तर पर होगा

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बिहार में मेगा वैक्सीन ड्राइव, CM नीतीश कुमार ने की पुष्ट‍ि
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो).
पटना:

17 सितंबर, यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बिहार में भी बड़े पैमाने पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवाददाताओं से बात करते हुए इसकी पुष्ट‍ि भी की. 

उन्होंने कहा, 'आप देख‍िए कि कितने बड़े पैमाने पर टीकाकरण हो रहा है. और पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर आप देखेंगे कि ये किस स्तर पर होगा. हम लोग इसके लिए हर स्तर पर तैयारी कर रहे और हर एक चीज पर नजर रखे हुए हैं. 

राज्य में बाढ़ के हालात और केंद्रीय टीम के दौरे से जुड़े सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा, यहां हर बार बाढ़ के हालात बनते हैं और ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है. केंद्र की टीम भी मदद के लिए आती है. उन्होंने जाकर देखा है कि कैसे पानी भरा है बावजूद इसके कि हम इसे लेकर लगातार प्रयास करते रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Nitish Kumar, Mega Vaccine Drive, PM Modi's Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com