विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2017

PM मोदी पर तेजप्रताप के विवादित बयान पर नीतीश कुमार का पलटवार, इशारों ही इशारों में कह दी बड़ी बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार चौथे दिन ट्वीट कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद पर निशाना साधा.

PM मोदी पर तेजप्रताप के विवादित बयान पर नीतीश कुमार का पलटवार, इशारों ही इशारों में कह दी बड़ी बात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
  • CM नीतीश कुमार ने साधा लालू पर निशाना
  • तेजप्रताप के बयान पर उन्होंने ट्वीट किया
  • तेजप्रताप ने पीएम मोदी पर दिया था विवादित बयान
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार चौथे दिन ट्वीट कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद पर निशाना साधा. नीतीश ने शनिवार को लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के विवादास्पद बयान को लेकर लालू प्रसाद पर तंज कसा. नीतीश ने बिना किसी का नाम लिए इशारों ही इशारों में लालू पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट कर कहा,"बाल-बच्चों और परिजनों से गाली दिलवाना, सामाजिक सद्भावना और साझी विरासत का उत्कृष्ट उदाहरण!"
 
यह भी पढ़ें: तेजप्रताप पर भड़के रामविलास पासवान, कहा- ... तो वो कल लालू की भी खाल खींच सकता है

गौरतलब है कि लालू के बड़े बेटे और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को घर में घुसकर मारने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खाल उधेड़ने की धमकी दी थी. तेज प्रताप के इस बयान के बाद चारों तरफ उनकी आलोचना हुई थी. लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान भी इस बयान के बाद काफी गुस्से में दिखे थे. 

VIDEO: सुशील मोदी के घर में घुसकर उन्हें मारूंगा : तेजप्रताप
उन्होंने कहा था कि जो आदमी नरेंद्र मोदी का खाल खींच सकता है, वो कल लालू यादव का भी खाल खींच सकता है. आमतौर पर ट्विटर से दूरी बनाए रखने वाले नीतीश पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर सक्रिय बने हुए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Nitish Kumar, Lalu Prasad Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com