विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2017

बेनामी संपत्ति : सीबीआई ने लालू और तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए दी फिर से नई तारीख

इससे पहले चार और पांच अक्टूबर को सीबीआई ने दोनों को तारीख दी थी. लेकिन दोनों ने पेश होने में असमर्थता जताई थी.

बेनामी संपत्ति : सीबीआई ने लालू और तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए दी फिर से नई तारीख
लालू यादव और तेजस्वी यादव को फिर से सीबीआई का समन
  • कई बार दे चुकी है सीबीआई समन
  • बेनामी संपत्ति मामले में होनी है पूछताछ
  • 5 और 6 अक्टूबर अब है नई तारीख
नई दिल्ली: बेनामी संपत्ति के मामले में सीबीआई आरजेडी सुप्रीम लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए तारीख पर तारीख दे रही है. अबकी बार लालू प्रसाद यादव को 5 और तेजस्वी को 6 अक्टूबर का समय दिया गया है. इससे पहले चार और पांच अक्टूबर को सीबीआई ने दोनों को तारीख दी थी. लेकिन दोनों ने पेश होने में असमर्थता जताई थी. इन तारीखों के अलावा भी दो बार पहले भी दोनों को पेश होने के लिए कहा जा चुका है लेकिन अलग-अलग वजहें बताकर पिता-पुत्र हाजिर नहीं हुए थे. तब सीबीआई के अधिकरी ने कहा था कि ऐसा लगता है लालू प्रसाद यादव मामले में देर करना चाहते हैं.
  
बेनामी संपत्ति का मामला : लालू ने कहा, इनकम टैक्स वाले जबरदस्ती संपत्ति जब्त कर रहे हैं

आईआरसीटीसी के दो होटलों की देखरेख का जिम्मा 2006 में निजी फर्म को सौंपे जाने के संबंध में सीबीआई पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से पूछताछ करना चाहती है. इस सौदे में हुए कथित भ्रष्टाचार के संबंध में दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी में तेजस्वी को भी आरोपी बनाया गया है.

आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए लालू ने बीएनआर रांची और बीएनआर पुरी की देखरेख का जिम्मा एक निजी फर्म सुजाता होटल को सौंपा और बदले में एक बेनामी कंपनी के जरिए तीन एकड़ की महंगी जमीन के रूप में दलाली ली. सुजाता होटल का स्वामित्व विनय और विजय कोचर के पास है.

इनपुट : भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Yadav Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com