बक्सर में जयमाल समारोह के दौरान दुल्हन को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने 20 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया. आरोपी पीड़िता के पड़ोसी और एकतरफा प्रेम प्रसंग में बौखलाए युवक दीनबंदु चौधरी के रूप में सामने आया है. घटना में इस्तेमाल पिस्टल उत्तर प्रदेश से खरीदी गई थी, जिसकी खरीद-फरोख्त और सप्लाई चेन की जांच की जा रही है.