विज्ञापन

भाई बना भाई का हत्यारा, चोरी की बिजली जलाने का विरोध करने पर पीट-पीटकर ले ली जान

मृतक की पत्नी का कहना है कि मेरे पति के बड़े भाई घर में चोरी की बिजली का उपयोग करते हैं. जिसका विरोध करने के कारण मेरे पति को आज पीट-पीटकर मार डाला.

भाई बना भाई का हत्यारा, चोरी की बिजली जलाने का विरोध करने पर पीट-पीटकर ले ली जान
  • खगड़िया जिले के चित्रगुप्त नगर थाना इलाके में बड़े भाई ने छोटे भाई की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी
  • हत्या की वजह चोरी की बिजली जलाने का विरोध करना बताया गया है, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ था
  • पुलिस ने बड़े भाई को हत्या के आरोप में नामजद किया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है
खगड़िया (बिहार):

बिहार के खगड़िया जिले के चित्रगुप्त नगर थाना इलाके में रविवार को रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी. यहां डुमरी घाट मोहल्ले में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई गोपाल मिस्त्री की लाठी डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.

घटना के दौरान गोपाल घर में अकेला था. उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ मायके गई थी. घटना की वजह चोरी की बिजली जलाने का विरोध करना बताई जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV
मृतक की पत्नी का कहना है कि मेरे पति के बड़े भाई घर में चोरी की बिजली का उपयोग करते हैं. जिसका विरोध करने के कारण मेरे पति को आज पीट-पीटकर मार डाला.

वारदात की सूचना मिलने पर सदर SDPO मुकुल कुमार रंजन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. SDPO ने कहा कि बड़े भाई पर अपने ही भाई की हत्या करने का आरोप है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

लेखक के बारे में
img
Anish Kumar
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brother Beaten To Death In Khagaria, Khagaria Bihar, Bihar Crime, Khagaria Crime News, Electricity In Khagaria
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com