विज्ञापन

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार जा रहे हैं नितिन नवीन, पटना में स्वागत की भव्य तैयारी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे और फिर भाजपा विधान मंडल दल के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे.

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार जा रहे हैं नितिन नवीन, पटना में स्वागत की भव्य तैयारी
  • भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 9 फरवरी से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पटना में रहेंगे.
  • उनका दौरा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने और संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है.
  • नितिन नवीन पटना हवाई अड्डे पर स्वागत के बाद बापू सभागार में अभिनंदन समारोह को संबोधित करेंगे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 9 फरवरी से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पटना में रहेंगे, जो कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. उनका यह प्रवास जन-संपर्क, रणनीतिक बैठकों और बिहार की राजनीतिक विरासत को सम्मान देने पर केंद्रित है.

कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार दोपहर 12:30 बजे पटना हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत के बाद वे 1:00 बजे बापू सभागार में आयोजित अपने "अभिनंदन समारोह" को संबोधित करेंगे. इसके उपरांत, दोपहर 3:00 बजे वे कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के निवास (जेपी आवास) जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जो छात्र आंदोलन और संपूर्ण क्रांति का ऐतिहासिक केंद्र रहा है.

संगठनात्मक गतिविधियों की कड़ी में, नितिन नवीन शाम 5:00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे और तत्पश्चात 6:00 बजे भाजपा विधान मंडल दल के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे. प्रवास के दूसरे दिन, मंगलवार (10 फरवरी) को वे दोपहर 2:00 बजे बिहार विधानसभा के सत्र में भी सम्मिलित होंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com