भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 9 फरवरी से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पटना में रहेंगे. उनका दौरा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने और संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है. नितिन नवीन पटना हवाई अड्डे पर स्वागत के बाद बापू सभागार में अभिनंदन समारोह को संबोधित करेंगे.