विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2018

बिहार के समस्तीपुर के गोला रोड स्थित यूको बैंक की शाखा में लूट, 52 लाख ले उड़े अपराधी

अपराधियों ने लगभग 52 लाख रुपये लूटे और फरार हो गए. लुटेरे बैंक में लगे सीसीटीवी के हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए.

बिहार के समस्तीपुर के गोला रोड स्थित यूको बैंक की शाखा में लूट, 52 लाख ले उड़े अपराधी
बिहार के समस्तीपुर के गोला रोड स्थित यूको बैंक की शाखा में लूट (प्रतीकात्मक फोटो)
पटना: बिहार में एक के बाद एक दिनदहाड़े बैंक में घुसकर हथियार के बल पर लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं. बिहार के समस्तीपुर के गोला रोड स्थित यूको बैंक की शाखा खुली ही थी की 7 से 8 की संख्या में अपराधी ब्रांच में घुस आए.अपराधियों ने लगभग 52 लाख रुपये लूटे और फरार हो गए. लुटेरे बैंक में लगे सीसीटीवी के हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए.

शोपियां में एटीएम लेकर फरार हो गए चोर

लुटेरे ग्राहक बनकर बैंक में घुसे थे. उसके बाद पिस्तौल निकलकर सभी को एक कमरे में बंद कर दिया. बताया जाता है कि बैंक खुलते ही 8 की संख्या में मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरे बैंक में घुसकर हथियार के भय से कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है.

लुटेरों ने बैंक में घुसकर कैश काउंटर के स्टाफ और बैंककर्मियों को पिस्तौल के बल पर बैंक मैनेजर से लॉकर की चाबी मांगी और लॉकर तथा कैश काउंटर में रखे रुपये लूट लिए. इस दौरान अपराधियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की. अपराधियों ने बैंक में लगे सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी उखाड़ लिया और अपने साथ ले गए.

VIDEO- जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने लूटा बैंक, CCTV में कैद हुई वारदात
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस के साथ डीएसपी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे है। कर्मचारियों के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि कुछ अपराधी अपना चेहरा ढ़के हुए थे। लूट के पैसों का पूरा हिसाब की जांच की जा रही और लगभग 52  से 56 लाख रुपये होने की आशंका जाहिर की जा रही है।

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UCO Bank, Bank Loot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com