बिहार के वैशाली जिले में स्कूली छात्राओं ने खराब व्यवस्था से नाराज होकर जमकर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार वैशाली के महनार प्रखंड में बालिका उच्च विद्यालय महनार की छात्राओं ने स्कूल बेंच-डेस्क नहीं रहने के कारण सड़क जाम कर दिया. उग्र छात्राओं को काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को प्रदर्शन स्थल पर लाना पड़ा. इस बीच उग्र छात्राओं ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के गाड़ी पर हमला कर दिया और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. छात्राओं ने आरोप लगाया गया कि महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा उनकी पिटाई की गई है.
गौरतलब है कि बिहार के शिक्षा विभाग के सचिव एवम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी के के पाठक इन दिनों बिहार में शिक्षा में सुधार के लिये लगातार कई कदम उठा रहे हैं. केके पाठक ने 75 प्रतिशत की उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया है. लेकिन स्कूलों में व्यवस्था की बेहद कमी है. छात्रों के बैठने के लिए कई जगहों पर बेंच डेस्क भी नहीं हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं