विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2024

बिहार: शिक्षा विभाग ने बदल दिए ये अहम नियम, कहीं आप भी तो नहीं होंगे प्रभावित

बिहार सरकार की ओर से जारी किए आदेश के अनुसार राज्य में अब सभी सरकारी स्कूल सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे, जो कि शाम 4 बजे तक चलेंगे.

बिहार: शिक्षा विभाग ने बदल दिए ये अहम नियम, कहीं आप भी तो नहीं होंगे प्रभावित
बदला गया बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम.
पटना:

बिहार सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है. शिक्षा विभाग की ओर से आज एक पत्र जारी कर स्कूल के समय बदलने की जानकारी दी गई है. सरकार के नए फैसले के अनुसार प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों में सुबह 9.30 बजे से कक्षाएं शुरू होंगी. नीतीश सरकार के इस फैसले से शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है. शिक्षा विभाग की ओर जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि अब से स्कूल 9:30 बजे शुरू होंगे, जो कि 4 बजे तक चलेंगे.

ये होगा नया टाइम-टेबल

सरकार के आदेश के अनुसार स्कूल 9:30 बजे शुरू होंगे. सुबह 9:30 से 10 बजे का समय प्रार्थना का होगा. 10 बजे से 10 बजकर 40 मिनट तक पहली घंटी होगी. 10 बजकर 40 मिनट से 11 बजकर 20 मिनट तक दूसरी घंटी होगी. तीसरी घंटी 11 बजकर 20 मिनट से 12 बजे होगी. जबकि 12 बजे से 12 बजकर 40 मिनट तक लंच होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

चौथी घंटी 12 बजकर 40 मिनट से शुरू होगी, जो कि एक बजकर 20 मिनट तक चलेगी. इसके बाद दोपहर 1:20 से दोपहर 2 बजे तक पांचवीं घंटी होगी. 2 बजे से 2 बजकर 40 मिनट तक छठी, 2:30 से 3:20 तक सातवीं और 3:20 से 4 बजे तक आठवीं घंटी होगी. यानी चार बजे स्कूल खत्म हो जाएगा. 

ट्रांसफर को लेकर नया आदेश

Latest and Breaking News on NDTV

बिहार सरकार के एक अन्य आदेश में कहा गया है कि जो शिक्षक विशेष समस्या से ग्रस्त हैं और अपना ट्रांसफर चाहते हैं वो ई शिक्षाकोष की वेबसाइट पर जाकर नए सिरे से आवेदन कर दें. ये आवेदन ई पोर्टल पर 1 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- यूपी में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित, इस तरह चेक करें अपना परिणाम

Video : जहरीली हवा ने उजाड़ा परिवार, लाख उपाय के बाद भी नहीं बची बेटे की जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar School Timing Changed, Bihar School Timing, Bihar School New Timing, Bihar School Timing News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com