विज्ञापन

बिहार पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी, लाइब्रेरी जाते वक्त लोगों ने करा दिया ‘पकड़ौआ विवाह’, VIDE0

समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र से सामने आए कथित ‘पकरौआ विवाह’ के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. वीडियो वायरल होते ही पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.मामला पटोरी थाना क्षेत्र के चकराज अली गांव से जुड़ा बताया जा रहा है,जहां एक युवक को जबरन उठा कर शादी कराने का गंभीर आरोप लगाया गया है.

बिहार पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी, लाइब्रेरी जाते वक्त लोगों ने करा दिया ‘पकड़ौआ विवाह’, VIDE0
  • समस्तीपुर जिले में एक युवक का कथित अपहरण कर नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन शादी करा दी गई
  • शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें दूल्हा नशे की हालत में वरमाला पहने हुए दिखाई दे रहा है
  • युवक नीतीश कुमार ने बताया कि उसे जबरन उठाकर मारपीट की गई और मंदिर में शादी करवाई गई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
समस्तीपुर:

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बार फिर ‘पकड़ौआ विवाह' का मामला सामने आया है. यहां बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर और उसे नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन शादी करा दी गई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो इस पूरी घटना की गवाही दे रहा है.वीडियो में साफ दिख रहा है कि नीतीश पूरी तरह नशे में है और वह अपने होश खो चुका है.इसी हालत में ‘वरमाला' की रस्म अदा की जा रही है. हैरानी की बात यह है कि नीतीश खुद माला नहीं पकड़ पा रहा था,तो एक अन्य युवक ने जबरन उसका हाथ पकड़कर लड़की के गले में माला पहना दी.

जबरन उठाकर शादी कराने का आरोप 

समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र से सामने आए कथित ‘पकरौआ विवाह' के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. वीडियो वायरल होते ही पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.मामला पटोरी थाना क्षेत्र के चकराज अली गांव से जुड़ा बताया जा रहा है,जहां एक युवक को जबरन उठा कर शादी कराने का गंभीर आरोप लगाया गया है. बताया गया है कि चकराज अली गांव निवासी शंकर राय की पुत्री लक्ष्मी कुमारी का विवाह शिउरा पंचायत के जोड़ी पोखर गांव निवासी कालेश्वर राय के पुत्र नीतीश कुमार से जबरन कराया गया.इसकी जानकारी दुल्हे ने खुद वीडियो जारी कर दी.

वीडियो में बताई पूरी सच्चाई 

वीडियो में नीतीश कुमार खुद को पीड़ित दुल्हा बताते हुए कहता है कि 7 फरवरी को वह लाइब्रेरी जा रहा था.तभी गांव के कुछ युवकों ने उसे जबरन उठा लिया.आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर मारपीट की गई और फिर मोरवा प्रखंड स्थित खुदनेश्वर स्थान मंदिर में जबरन उसकी शादी करवा दी गई.युवक का यह भी आरोप है कि शादी के बाद उसे घर में बंद कर रखा गया,ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके.

पुलिस ने शुरू कर दी जांच 

कहा जा रहा है कि यह विवाह उसकी मर्जी के खिलाफ कराया गया है.इधर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक नीतीश कुमार को कथित ससुराल से निकालकर थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी है.पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. इस संबंध में पटोरी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाह सहमति से हुआ या जबरदस्ती.साथ ही वायरल वीडियो में किए गए दावों की सत्यता की भी जांच की जा रही है.उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com