विज्ञापन

बिहार के CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत आएंगे सक्रिय राजनीति में, इसी महीने हो सकता है ऐलान: सूत्र

Bihar News: नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच उनके बेटे निशांत कुमार के राजनीति में सक्रिय होने की मांग पार्टी के भीतर लगातार जोर पकड़ती जा रही है. विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नाम पर मिले ऐतिहासिक जनादेश के बाद तस्वीरों में दिखे निशांत कुमार को पार्टी में भूमिका देने पर भी मंथन चल रहा है.

बिहार के CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत आएंगे सक्रिय राजनीति में, इसी महीने हो सकता है ऐलान: सूत्र
जल्द सक्रिय राजनीति में दिख सकते हैं सीएम नीतीश कुमार के बेटे.
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही राजनीतिक राजनीति में आने वाले हैं- सूत्र
  • निशांत कुमार ने हाल ही में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाई है
  • नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच पार्टी में निशांत के राजनीतिक प्रवेश की मांग बढ़ रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द एक्टिव प़ॉलिटिक्स में नजर आ सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, निशांत के राजनीति में आने की घोषणा बहुत ही जल्द की जाएगी. बता दें कि नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच उनके बेटे निशांत कुमार के राजनीति में सक्रिय होने की मांग पार्टी के भीतर लगातार जोर पकड़ती जा रही है. इस बीच निशांत के सक्रिय राजनीति में आने की खबर से पार्टी में खुशी की लहर हौड़ गई है.

ये भी पढ़ें- CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार की जेडीयू में एंट्री तय! पार्टी में जेनरेशनल शिफ्ट की हो रही तैयारी?

एक्टिव पॉलिटिक्स में आ सकते हैं निशांत कुमार-सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इसी महीने राजनीतिक मैदान में उतरेंगे. नीतीश कुमार के खराब स्वास्थ्य की खबरों के बीच निशांत कुमार ने राजनीति में सक्रियता बढ़ाई है. वह इन दिनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी दिखाई दिए हैं. 1 मार्च को नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर निशांत उनके साथ नजर आए थे. उन्होंने अपने पिता को केक खिलाया था और हनुमान मंदिर जाकर पिता के लिए पूजा अर्चना भी की थी. 

नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच उनके बेटे निशांत कुमार के राजनीति में सक्रिय होने की मांग पार्टी के भीतर लगातार जोर पकड़ती जा रही है. विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नाम पर मिले ऐतिहासिक जनादेश के बाद तस्वीरों में दिखे निशांत कुमार को पार्टी में भूमिका देने पर भी मंथन चल रहा है. जेडीयू सूत्रों के अनुसार इस साल मार्च में दिल्ली में होने वाले पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में भूमिका को लेकर कोई संकेत दिया जा सकता है.

सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिख रहे सीएम नीतीश के बेटे

पिछले साल विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद ही निशांत कुमार सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखने लगे हैं. वे गांधी मैदान पर नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में भी सबसे आगे की पंक्तियों में बैठे नजर आए थे, जहां एनडीटीवी ने उनसे बातचीत की थी. तब यह पूछने पर कि क्या वे राजनीति में सक्रिय होंगे, उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया था और मुस्कराकर सवाल को टाल दिया था.

 हालांकि चुनाव परिणाम के बाद से ही निशांत कुमार को राजनीति में लाने को लेकर जेडीयू समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त हलचल मची हुई है.। पटना और अन्य जिलों में पोस्टर-बैनर, नारेबाजी और सोशल मीडिया अभियान चल रहे हैं. इनमें निशांत को पार्टी का भविष्य और उत्तराधिकारी बताते हुए 2026 को नेतृत्व परिवर्तन का साल बनाने की मांग हो रही है. पटना के चौक-चौराहों पर "नीतीश सेवक, मांगे निशांत" जैसे बैनर लगाए गए. जेडीयू समर्थक दावा कर रहे हैं कि करोड़ों लोग निशांत को सक्रिय राजनीति में देखना चाहते हैं. ऐसा लग रहा है कि उनकी ये मन्नत अब पूरी होने को है.

निशांत को जेडीयू में लाने की वकालत तेज

इस बीच जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के भी दो बयान आए. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता निशांत को पार्टी में चाहते हैं हालांकि इस बारे में निर्णय उन पर निर्भर करता है. जेडीयू की महत्वपूर्ण सहयोगी हम के नेता और कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी और अन्य नेताओं ने भी निशांत के राजनीति में आने की वकालत की.​ जेडीयू नेताओं के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार ने अभी तक अपने बेटे के राजनीतिक भविष्य को लेकर कोई इशारा नहीं दिया है. नीतीश कुमार राजनीति में परिवारवाद के सख्त विरोधी रहे हैं और राष्ट्रीय जनता दल पर परिवारवाद को बढ़ावा देने को लेकर निशाना साधते रहे हैं लेकिन अब हालात बदले हुए हैं, क्योंकि नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर पार्टी में चिंता है. साथ ही, यह प्रश्न भी हवा में तैरने लगा है कि नीतीश कुमार के बाद जनता दल यूनाइटेड का क्या होगा और इसे कौन संभालेगा.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com