विज्ञापन

2 महीने पहले पत्नी की मौत,अब बंद कमरे में मिली पति की लाश,मोबाइल में वीडियो देख दहल गई पुलिस

परिजनों के अनुसार,अविनाश की शादी लगभग चार वर्ष पहले हुई थी.उनकी डेढ़ साल की एक मासूम बेटी है,जो अब अनाथ हो गई है.बताया जाता है कि दो महीने पूर्व घरेलू विवाद के कारण उनकी पत्नी अमृता देवी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

2 महीने पहले पत्नी की मौत,अब बंद कमरे में मिली पति की लाश,मोबाइल में वीडियो देख दहल गई पुलिस
  • बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय अविनाश कुमार पासवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
  • अविनाश की पत्नी अमृता देवी भी दो महीने पहले घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी
  • अविनाश ने आत्महत्या से पहले रोते हुए वीडियो बनाया था, जो पुलिस द्वारा जांच के लिए जब्त किया गया
समस्तीपुर:

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है.रोसड़ा के करियन वार्ड संख्या-3 में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.मृतक की पहचान स्व.दिलीप पासवान के पुत्र अविनाश कुमार पासवान के रूप में हुई है.घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों के अनुसार,अविनाश की शादी लगभग चार वर्ष पहले हुई थी.उनकी डेढ़ साल की एक मासूम बेटी है,जो अब अनाथ हो गई है.बताया जाता है कि दो महीने पूर्व घरेलू विवाद के कारण उनकी पत्नी अमृता देवी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.पत्नी की मौत के बाद से अविनाश गहरे सदमे और तनाव में थे.

मौत से पहले वीडियो भी बनाया

परिवारवालों ने बताया कि अविनाश हरियाणा में मजदूरी करते थे,लेकिन पत्नी की मौत के बाद काम छोड़कर गांव लौट आए थे.घटना वाले दिन उन्होंने घर के पास दीवार पर रखे बांस में गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली.बताया गया कि फांसी लगाने से पहले उन्होंने अपने मोबाइल फोन से रोते हुए एक वीडियो भी बनाया. मृतक के छोटे भाई छोटू पासवान जब सुबह नाश्ते के लिए उन्हें बुलाने गए,तब वह फंदे से लटका मिला.इसके बाद उन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोग जुट गए.

पति-पत्नी की मौत ने मासूम को अनाथ कर दिया 

सूचना मिलने पर रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी जब्त कर लिया है और वीडियो की जांच की जा रही है.इस संबंध में रोसड़ा थाना अध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि करियन गांव से युवक की ओर से आत्महत्या की सूचना मिली थी.पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मोबाइल की जांच की जा रही है.मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. इधर,घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.एक ही परिवार में दो महीने के भीतर हुई दो मौतों से परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं.मासूम बच्ची के भविष्य को लेकर भी परिवार गहरे चिंता में है.

समस्तीपुर से अविनाश कुमार की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
img
उत्कर्ष गहरवार
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Crime News, Samastipur Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com