- बिहार के रोहतास जिले में जीविका योजना के 20 साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित हुआ था.
- इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थी, लेकिन यहां व्यवस्थाएं पूरी तरह से बिगड़ी थी.
- महिलाओं को भोजन और पानी की पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं थी, जिससे महिलाएं परेशान नजर आईं.
बिहार में जीविका दीदी योजना के 20 साल पूरा होने के मौके पर रोहतास जिले में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें बड़ी संख्या में बिहार के अलग-अलग जिलों से महिलाएं पहुंची थी. लेकिन कार्यक्रम में मंच से महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण की बातें हुईं, लेकिन आयोजन स्थल पर भोजन और पानी को लेकर महिलाओं की परेशानी की तस्वीरें भी सामने आईं. आलम यह रहा कि हजारों महिलाओं को भोजन-पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी, खाने के नाम पर किसी को सब्जी मिली तो किसी को पूड़ी मिली. पानी की भी पर्याप्त व्यवस्थाएं यहां नहीं थी.
भोजन के लिए परेशान रही महिलाएं
कार्यक्रम में पहुंची कई महिलाएं भोजन के लिए परेशान नजर आईं. कोई पत्तल लेकर भोजन की तलाश में इधर-उधर घूमती दिखी, तो किसी के हाथ सिर्फ सब्जी लगी. कई महिलाएं भोजन और पानी के इंतजार में खड़ी नजर आईं. भीड़ अधिक होने के कारण भोजन वितरण के दौरान अव्यवस्था जैसी स्थिति दिखाई दी. गर्मी और भीड़ के बीच कुछ महिलाएं पानी के लिए भी परेशान होती दिखीं. पायलट बाबा धाम स्थित वीर कुंवर सिंह सभागार में शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड के तत्वावधान में नीतीश संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.
ये वीडियो भी देखिए
रोहतास के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जीविका के माध्यम से बिहार की महिलाएं आर्थिक बदलाव से सामाजिक बदलाव तक पहुंची हैं. आज महिलाएं रोजगार और व्यवसाय के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. हालांकि, कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के बीच भोजन और पानी की व्यवस्था को लेकर सामने आए दृश्य आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करते हैं.
बिहार की लाखों महिलाओं को मिल रहा लाभ: अशोक चौधरी
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा 'साल 2005 से पहले बिहार की स्थिति किसी से छिपी नहीं है. उस समय महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं थीं. सरकार बनने के बाद महिला सुरक्षा और महिला उत्थान को प्राथमिकता दी गई. आज महिलाएं रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. अशोक चौधरी ने कहा कि जीविका अब केवल गांवों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका विस्तार शहरों तक हुआ है। उनके अनुसार, राज्य में स्वयं सहायता समूहों की संख्या 77 हजार से अधिक हो चुकी है और इन समूहों से 11 लाख 84 हजार जीविका दीदियां जुड़ी हैं.
जीविका के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं. वीर कुंवर सिंह सभागार खचाखच भरा रहा. सभागार में जगह नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं बाहर बैठकर कार्यक्रम में शामिल हुईं. लेकिन सही व्यवस्थाएं नहीं होने से महिलाएं परेशान दिखी.
ये भी पढ़ेंः कोई बाल्टी तो कोई बैग लेकर पहुंचा..., बिहार में शराब से भरे ट्रक का हुआ एक्सीडेंट तो लूटने के लिए दौड़ पड़ी भीड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं