विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2019

बिहार के बाल सुधार गृह में रहने वाली नाबालिग लड़की से पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में रेप

बिहार में एक बार फिर एक बाल सुधार गृह में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बलात्कार की वारदात सामने आई है, जिसमें पीड़िता गर्भवती होकर मां बन गई.

बिहार के बाल सुधार गृह में रहने वाली नाबालिग लड़की से पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में रेप
प्रतीकात्मक तस्वीर
बिहार:

बिहार में एक बार फिर एक बाल सुधार गृह में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बलात्कार की वारदात सामने आई है, जिसमें पीड़िता गर्भवती होकर मां बन गई. बच्ची के मां बन जाने के बाद राज्य महिला आयोग समेत सभी विभाग हरकत में आ गए हैं, और कहा जा रहा हैं कि वारदात के समय मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कारवाई की जाएगी. 

बताया जा रहा है कि पीड़िता को नवंबर, 2017 में उत्तर बिहार के एक सुधार गृह से पटना स्थित राजकीय महिला रक्षा गृह में भेजा गया था. इसके बाद पिछले महीने पीड़िता की तबियत ख़राब होने पर जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो उसके गर्भवती होने का पता चला.

बिहार के किशनगंज में बीएसएफ जवानों ने 5 बांग्लादेशियों को दौड़ाकर पकड़ा

मामले की जांच की गई, और रिमांड होम की अधीक्षिका की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ. दर्ज मामले के मुताबिक, जब जनवरी, 2019 में इस लड़की को बेतिया न्यायालय में उपस्थित करने के लिए ले जाया जा रहा था, तब ट्रेन में उसके साथ लड़की के तथाकथित प्रेमी ने बलात्कार किया था, जबकि उस वक्त पीड़िता के साथ एक महिला दो पुलिसकर्मी समेत दो पुलिसकर्मी मौजूद थे. रेलवे थाने में दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

बिहार: AK-47 राइफल लहराते दो युवकों का वीडियो वायरल हुआ, बाढ़ थाना पुलिस ने जांच शुरू की

घटना के प्रकाश में आने के बाद गुरुवार को राज्य महिला आयोग अध्यक्ष समेत पूरी टीम ने इस नाबालिग लड़की से मुलाकात की, और कहा कि बेतिया न्यायालय को सुधारगृह अधीक्षक ने पूरे मामले की जानकारी दे दी है, सो, जो भी कोर्ट का आदेश होगा, वह कार्रवाई की जाएगी, लेकिन इस वारदात से एक बार फिर यह ज़ाहिर हो गया है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी के बावजूद बिहार के सुधार गृहों में रहने वाली बालिकाएं या महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं.

Video: क्या तेजस्वी यादव होंगे बिहार में महागठबंधन का चेहरा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Rape, Bihar Police, Minor Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com