विज्ञापन

बिहार कांग्रेस में मचेगा बड़ा 'भूचाल', सांसद तारिक अनवर बोले- सब कुछ ठीक नहीं

कटिहार से कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव के इस्तीफा के बाद कांग्रेस में गुटबाजी और अंतह कलह की चर्चा पर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने जो बयान दिया है, उससे साफ आने वाले कुछ समय बिहार कांग्रेस में सियासी भूचाल आने वाला है.

बिहार कांग्रेस में मचेगा बड़ा 'भूचाल', सांसद तारिक अनवर बोले- सब कुछ ठीक नहीं
सांसद तारिक अनवर बोले- सब कुछ ठीक नहीं

Bihar News: क्या बिहार कांग्रेस में सब कुछ ठीक चल रहा है? इसका जवाब कांग्रेस सांसद तारिक अनवर के बयान से ही स्पष्ट हो जा रहा है. एक तरफ बंगाल चुनाव में कांग्रेस अपने अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रही है तो वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता तारिक अनवर ये मान चुके हैं कि बंगाल की लड़ाई में कांग्रेस कहीं है ही नहीं, लेकिन इससे भी बड़ी बात कांग्रेस सांसद ने बिहार कांग्रेस को लेकर कही है. जिससे साफ हो गया कि बिहार कांग्रेस में 'ऑल इज नॉट वेल' की स्थिति आ गई है. तारिक अनवर का बयान इस बात पर जोर दे रहा है कि इसके जिम्मेदार कहीं न कहीं बिहार के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम है. 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर नाराज दिखे तारिक अनवर

दरअसल, कभी कांग्रेस के गढ़ रहे कटिहार में पहले पूर्व सीएलपीसी लीडर पूर्व विधायक शकील अहमद सांसद तारिक अनवर पर कमीशन लेने जैसे संगीन आरोप लगाते हैं. फिर कटिहार के मनिहारी से कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करते हैं और अब कटिहार से कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव के इस्तीफा के बाद कांग्रेस में गुटबाजी और अंतह कलह की चर्चा पर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर भी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की भूमिका से नाराज दिख रहे हैं.

विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस के कई बड़े नेताओं पर रुपये के खेल के आरोप और अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस के जिला के राजनीति को तहस नहस करने के आरोप पर कटिहार सांसद ने कहा कि उन्होंने तमाम विषय से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करवा दिया है, क्योंकि वह अनुशासन समिति में भी हैं. इसलिए खुलकर कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन बहुत जल्द बिहार प्रदेश कांग्रेस में बड़ा भूचाल देखने को मिल सकता है.

तारिक अनवर ने कहा कि देखिए ये पार्टी का अंदरूनी मामला है. हमने अपने स्तर से राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी को लिखित दिया है और यह बात फैक्ट है कि बिहार के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और संगठन दिन प्रतिदिन और कमजोर होता जा रहा है. यह दुखद है और बिहार में विशेष केंद्रीय को या सीएससी को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

बिहार की स्थिति पर कांग्रेस नेतृत्व को किया आगाह

बिहार स्टेट पर जैसा हमने कहा कि इसे हम सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं, हम कार्यकारिणी सदस्य हैं और अनुशासन समिति के सेक्रेटरी हैं. इस हैसियत से हम बहुत कुछ नहीं बोल सकते हैं, सार्वजनिक नहीं कर सकते, लेकिन जो भी शिकायत है, जो भी कठिनाई है बिहार के अंदर और उसको ध्यान में रखते हुए हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष को तमाम चीजों से आगाह करने का प्रयास किया है. कांग्रेस सांसद ने कहा कि अभी सब लोग बिजी हैं, चुनाव चल रहा है, इसलिए हमको लगता है कि चुनाव के परिणाम आने के बाद इस पर केंद्रीय नेतृत्व जरूर ध्यान देगा.

यह भी पढे़ं-

'सौतेले बेटे को बनाया उत्तराधिकारी' जीतन राम मांझी ने बताया- मां की मौत के बाद संतोष सुमन को किसने पाला

Bihar: नई सरकार में भी जारी रहेगी शराबबंदी, डिप्टी सीएम ने की गांधी की बात- 'शराब पीकर जानवर बन जाते हैं लोग'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Politics, Bihar News, Tariq Anwar, Tariq Anwar Congress, Bihar Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com