विज्ञापन

बिहार में 4700 स्कूटी और बाइक के साथ सड़कों पर उतरीं 'पुलिस दीदी', स्कूल-कॉलेजों के बाहर करेंगी पेट्रोलिंग

बिहार में 4700 स्कूटी और मोटरसाइकिल महिला पुलिसकर्मियों को दी गई हैं. ये टीमें स्कूल-कॉलेजों के आसपास गश्त करेंगी और महिलाओं से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई करेंगी.

बिहार में 4700 स्कूटी और बाइक के साथ सड़कों पर उतरीं 'पुलिस दीदी', स्कूल-कॉलेजों के बाहर करेंगी पेट्रोलिंग
बिहार में 4700 स्कूटी और मोटरसाइकिल महिला पुलिसकर्मियों को दी गई हैं.

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. जिसमें 'पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड)' पहल के तहत महिला पुलिसकर्मियों को 4700 स्कूटी और मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई गई हैं. पटना के ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

राज्य के सभी जिलों में तैनात की जाने वाली ये महिला पुलिसकर्मी अब स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों के आसपास नियमित पेट्रोलिंग करेंगी. सरकार का मानना है कि इससे छात्राओं और महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया पहले से अधिक तेज होगी.

महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस

अभया ब्रिगेड की महिला पुलिसकर्मी स्कूटी और मोटरसाइकिल के जरिए अपने कार्यक्षेत्र में तेजी से पहुंच सकेंगी. महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध, छेड़खानी, उत्पीड़न और अन्य शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करना इनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी. इससे घटनाओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देने में मदद मिलेगी और लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा भी बढ़ेगा.

हर जिले में दिखेगी 'पुलिस दीदी' की मौजूदगी

सरकार की योजना के तहत इन महिला पुलिसकर्मियों को बिहार के सभी जिलों में भेजा जाएगा. खास तौर पर शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया है. माना जा रहा है कि इस पहल से छात्राओं और अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी.

डीजीपी ने बताया सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने इस पहल को महिला पुलिसकर्मियों और महिलाओं दोनों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों से लैस महिला पुलिस बल न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूत करेगा बल्कि जरूरतमंद महिलाओं तक समय पर सहायता भी पहुंचाएगा.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर की रखवाली अब ब्लैक कैट कमांडो के हाथ ! अयोध्या में बनेगा NSG का नया स्थाई हब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Police, Bihar Police Didi, Samrat Chaudhary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com