विज्ञापन

CSBC ने जारी किया बिहार पुलिस कांस्टेबल जीडी और ऑपरेटर का रिजल्ट, जानें कब होगा PST/PET टेस्ट

केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने जून में हुई जीडी और ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जारी रिजल्ट के अनुसार जीडी पदों के लिए 254 और ऑपरेटर पदों के लिए 5,966 उम्मीदवारों का चयन हुआ है.

CSBC ने जारी किया बिहार पुलिस कांस्टेबल जीडी और ऑपरेटर का रिजल्ट, जानें कब होगा PST/PET टेस्ट
CSBC बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट देखने के लिए https://csbc.bihar.gov.in पर जाएं.

CSBC Bihar Police Constable Result Out: केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार ने कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है. CSBC की ओर से कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी बंद कैडर) और कांस्टेबल (ऑपरेटर) का रिजल्ट जारी किया गया है. जिन भी उम्मीदवारों ने CSBC बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम दिया है वो केंद्रीय चयन पर्षद की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर लें. बता दें कि दोनों भर्तियों की लिखित परीक्षा जून 2026 में  हुई थी. बिहार पुलिस कांस्टेबल जीडी  के कुल 83 पदों पर भर्ती की जानी है. वहीं ऑपरेटर के 993 पद भरे जाने हैं. जारी रिजल्ट के अनुसार जीडी पदों के लिए 254 और ऑपरेटर पदों के लिए 5,966 उम्मीदवारों का चयन अगले चरण के लिए किया गया है. ये उम्मीदवार अब PST/PET और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरने वाले हैं.

कैसे चेक करें CSBC बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट

  1. CSBC बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट देखने के लिए https://csbc.bihar.gov.in पर जाएं.
  2. होम पेज ही आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा.
  3. कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी बंद कैडर) और कांस्टेबल (ऑपरेटर) के अलग-अलग लिंक होंगे, जिसमें क्लिक करके रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.
  4. कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी बंद कैडर) और कांस्टेबल (ऑपरेटर) एग्जाम को जिन उम्मीदवारों ने पास किया है, उनके रोल नंबर इसमें दिए गए होंगे
  5. रिजल्ट के साथ ही PST/PET और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई होगी.

कब होगा PST और PET एग्जाम

CSBC  की ओर से अभी PST और PET एग्जाम कब लिए जाने हैं, इसकी तारीख जारी नहीं की गई है. लेकिन उम्मीद है कि कुछ ही महीनों में PST और PET की तारीख जारी कर दी जाए. जो भी उम्मीदवार इस एग्जाम में पास हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वो सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें. जल्द ही इन एग्जाम की तारीख जारी कर दी जाएगी.

इन दस्तावेजों को रखें तैयार

  1. वैध फोटो पहचान पत्र    
  2. आधार कार्ड
  3. जन्म प्रमाण   
  4. इंटरमीडिएट (10+2) मार्कशीट
  5. जाति प्रमाणपत्र
  6. निवास प्रमाणपत्र   
  7. EWS प्रमाणपत्र

ये भी पढ़ें- BPSC TRE-4 Recruitment 2026 : प्राइमरी से लेकर 12वीं तक, बिहार में किस टीचर को मिलेगी कितनी सैलरी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Csbc, Csbc Result Bihar Police Result, Bihar Police Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com