विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2017

बिहार : पंचायत के तुगलकी फरमान के कारण डेढ़ साल तक ठोकरें खाता रहा प्रेमी जोड़ा, अब मिला सहारा

लड़की पक्ष के दबाव में पंचायत ने तालिबानी फरमान सुनाते हुए प्रेमी युगल को गांव से निकाल दिया. डर के मारे प्रेमी युगल ने छुपते-छिपाते रिश्तेदारों के यहां समय काटता रहा.

बिहार : पंचायत के तुगलकी फरमान के कारण डेढ़ साल तक ठोकरें खाता रहा प्रेमी जोड़ा, अब मिला सहारा
  • डेढ़ साल पुराना है मामला
  • पंचायत ने प्रेमियों की शादी से नाराज होकर गांव से निकाल दिया था
  • अब दोनों पुलिस संरक्षण में रह रहे हैं
पटना: बिहार के दरभंगा में एक युवक-युवती को डेढ़ साल पहले अपनी मर्जी से शादी करना महंगा पड़ा. युवक ने अपने घर-परिवार को छोड़ लड़की से गुपचुप शादी कर ली. इसके बाद दोनों जब घर पहुंचे तो लड़की पक्ष की ओर से आनन-फानन में गांव में पंचायत बुलाकर दोनों को गांव निकाला दे दिया गया. मामला डेढ़ साल से अभी तक नहीं सुलझा.

बिहार : महायज्ञ दिखाने के बहाने प्रेमी ने प्रेमिका के साथ किया गैंग रेप

बताया जा रहा है कि दरभंगा जिले के लोआम गांव में युवक-युवती एक-दूसरे से प्रेम करते है. एक लड़के व लड़की के बीच प्रेम संबंध काफी दिनों से चला आ रहा था. लड़की ने परिवार का विरोध करते हुए अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली. इसके बाद यह बात लड़की के परिवारवालों को नागवार गुजरी और अपनी दबंगता के बल पर लड़की पक्ष ने गांव में पंचायत बुलाई. पंचायत ने तालिबानी फरमान जारी करते हुए प्रेमी युगल को गांव से बाहर जाने की सजा सुना दी, साथ ही प्रेमी के घर में ताला जड़ दिया और लड़के के परिवार पर 10 हजार का जुर्माना भी लगा दिया. 

झारखंड में प्रेमी को बंधक बनाकर लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म
   
लड़की पक्ष के दबाव में पंचायत ने तालिबानी फरमान सुनाते हुए प्रेमी युगल को गांव से निकाल दिया. डर के मारे प्रेमी युगल ने गांव छोड़ दिया. दोनों अपने सगे संबंधियों के यहां छिपते हुए डेढ़ साल तक समय बिताया इस दौरान एक बच्ची भी हो गई.

मुजफ्फरनगर: प्रेमी ने साथ भागने से किया इनकार तो 15 साल की लड़की ने खुद को लगाई आग
अब काफी दिनों बाद घर लौटे और समझौता नहीं होते देख प्रेमी ने घर में प्रवेश के लिए जिले के पुलिस अधिकारी  से संपर्क कर उन्हें एक आवेदन दिया. इस आवेदन पर कार्रवाई करते हुए एएसपी ने सदर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया. पुलिस अधिकारी रविशंकर प्रसाद ने गांव वालों के विरोध के बावजूद प्रेमी जोड़े को घर में एंट्री दिलवाई. साथ ही गांववालों को हिदायत दी कि दोनों को परेशान करने पर गांव वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने इन दोनों को पूरा सहयोग दिया है. एएसपी अहमद ने बताया कि दोनों बालिग हैं. फ़िलहाल दोनों को पुलिस ने संरक्षण दिया हुआ है. पुलिस सारे मामले की छानबीन कर रही है, कोशिश की जा रही है कि दोनों के परिवार के बीच समझौता करवाया जाए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Panchayat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com