विज्ञापन

'पंचायत' के प्रह्लाद चा को 4000 करोड़ की रामायण में कुंभकर्ण बनने के लिए भूलनी पड़ी पुरानी बातें, एक्टर ने बताया फिल्म में दर्शक क्यों नहीं पहचान पाए उनकी शक्ल

वेब सीरीज ‘पंचायत’ में प्रह्लाद चा का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर फैसल मलिक इन दिनों अपनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस बड़े बजट की फिल्म में फैसल कुंभकर्ण की भूमिका निभा रहे हैं.

'पंचायत' के प्रह्लाद चा को 4000 करोड़ की रामायण में कुंभकर्ण बनने के लिए भूलनी पड़ी पुरानी बातें, एक्टर ने बताया फिल्म में दर्शक क्यों नहीं पहचान पाए उनकी शक्ल
'पंचायत' के प्रह्लाद चा ने 4000 करोड़ की रामायण में कुंभकर्ण बनने के लिए भूलनी पड़ी पुरानी बातें
NDTV

वेब सीरीज ‘पंचायत' में प्रह्लाद चा का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर फैसल मलिक इन दिनों अपनी फिल्म ‘रामायण' को लेकर चर्चा में हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस बड़े बजट की फिल्म में फैसल कुंभकर्ण की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. अब फैसल ने फिल्म में काम करने के अपने अनुभव शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कुंभकर्ण का किरदार निभाना उनके लिए बिल्कुल अलग अनुभव रहा और इसके लिए उन्हें एक्टिंग के पुराने तरीके तक छोड़ने पड़े.

VFX वाली फिल्म में बदलना पड़ा एक्टिंग का तरीका

फैसल मलिक ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि ‘रामायण' कोई सामान्य फिल्म नहीं है. इसमें बड़े स्तर पर विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का इस्तेमाल किया गया है. ऐसे में कलाकारों को भी एक्टिंग का अलग तरीका अपनाना पड़ता है.

एक्टर के मुताबिक, इस फिल्म में काम करने के लिए उन्हें अपने एक्टिंग के पारंपरिक तरीकों को भुलाना पड़ा. फिल्म की टीम ने कलाकारों को खास ट्रेनिंग दी, ताकि उनकी एक्टिंग और VFX का सही तालमेल बन सके. फैसल ने बताया कि इस फिल्म में हर चीज को एक तय तरीके से करना होता है. इसलिए कलाकारों के लिए टीम की ट्रेनिंग को समझना और उसके अनुसार काम करना बेहद जरूरी था.

यश के साथ काम करना रहा खास अनुभव

फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. फैसल ने उनके साथ काम करने के अनुभव पर भी बात की. उन्होंने बताया कि दोनों की ज्यादातर शूटिंग अलग-अलग हुई है, लेकिन फिल्म के दूसरे भाग में उनके और यश के बीच कुछ अहम सीन देखने को मिलेंगे. एक खास सीन में रावण अपने भाई कुंभकर्ण को आशीर्वाद देते नजर आएंगे. इसमें रावण को कुंभकर्ण के विशाल हाथ पर चलते हुए दिखाया जाएगा. इस सीन को फिल्माने के लिए कलाकारों की आंखों की दिशा, चेहरे के भाव और शरीर की हरकतों तक का खास ध्यान रखा गया. फैसल ने कहा कि उन्होंने पहले ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और ‘अवतार' जैसी फिल्मों के मेकिंग वीडियो देखे थे. लेकिन अब खुद इस तरह की भव्य फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए जिंदगी का यादगार अनुभव है.

पर्दे पर नहीं दिखेगा फैसल का असली चेहरा

फैसल ने कुंभकर्ण के लुक को लेकर भी दिलचस्प जानकारी दी. उनके मुताबिक, कुंभकर्ण एक विशालकाय योद्धा था. इसलिए पर्दे पर उनके चेहरे से ज्यादा उनके शरीर के आकार और उसकी मौजूदगी पर ध्यान दिया गया है. दर्शकों को कुंभकर्ण के रूप में फैसल का असली चेहरा पहचानना मुश्किल होगा. उन्होंने बताया कि किसी एक सीन को तैयार करने के लिए हजारों लोग मेहनत करते हैं. इसमें विदेशी क्रू के सदस्य भी शामिल हैं. अलग-अलग टीमें कई दिनों और महीनों तक एक किरदार और सीन पर काम करती हैं. इस बीच फैसल अपनी लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत' के पांचवें सीजन में भी नजर आएंगे. यह सीजन 3 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा. ऐसे में दर्शक उन्हें एक बार फिर प्रह्लाद चा के मजेदार और भावुक अंदाज में देख सकेंगे.

यह भी पढ़ें | Panchayat Season 5 Trailer: पंचायत 5 का ट्रेलर रिलीज, बदल गई फुलेरा की दुनिया, प्रधानपति बने बनराकस का जलवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faisal Malik, Ramayana, Panchayat, Prahlad Chacha, Ramayana Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com