विज्ञापन

नीतीश कुमार बनें देश के डिप्टी PM...लालू यादव की बेटी मीसा भारती का चौंकाने वाला बयान

Bihar News: नीतीश कुमार के फिर से जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने और राज्यसभा का सदस्य बनने पर आरजेडी ने  हमला किया है. आरजेडी सांसद और लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने नीतीश को बधाई देने के साथ ही तंज कसते हुए कहा कि उम्मीद है कि अब वह परिवारवाद को लेकर कोई बात नहीं करेंगे.

नीतीश कुमार बनें देश के डिप्टी PM...लालू यादव की बेटी मीसा भारती का चौंकाने वाला बयान
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नीतीश कुमार.
  • बिहार सीएम नीतीश कुमार को चौथी बार जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है
  • नीतीश कुमार का राज्यसभा कार्यकाल 10 अप्रैल से शुरू होगा. इससे पहले वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं
  • जेडीयू की ओर से दिल्ली में औपचारिक रूप से नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा की गई है
पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. JDU की तरफ़ से उन्हें मंगलवार को निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. वह चौथी बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं. नीतीश के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का औपचारिक ऐलान पार्टी की ओर से दिल्ली में किया गया. अब जल्द ही नीतीश कुमार अपना नया पदभार ग्रहण करेंगे.

10 अप्रैल से शुरू हो रहा नीतीश का राज्यसभा का कार्यकाल

हालांकि जब दिल्ली में इसका औपचारिक ऐलान किया जा रहा था तब नीतीश कुमार खुद मौजूद नहीं थे. इस अवसर पर मौजूद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से सवाल पूछा गया तो संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार फ़िलहाल जनता के साथ हैं और यात्रा कर रहे हैं. 16 मार्च को राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में नीतीश कुमार विजयी हुए और राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं. उनका कार्यकाल 10 अप्रैल से शुरू होगा. माना जा रहा है कि उसके पहले वह मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे देंगे और बिहार में बीजेपी की अगुवाई में सरकार बनने का रास्ता साफ हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- क्या नीतीश कुमार ने दे दिया राजनीतिक संकेत! सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर किया समर्थन का इशारा

नीतीश पर आरजेडी का हमला

उधर नीतीश कुमार के फिर से जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने और राज्यसभा का सदस्य बनने पर आरजेडी ने  हमला किया है. आरजेडी सांसद और लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नीतीश अब परिवारवाद को लेकर कोई बात नहीं करेंगे. दरअसल नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कुछ ही दिनों पहले जेडीयू की सदस्यता ली है और इस बात की प्रबल संभावना है कि बीजेपी की अगुवाई में बनने जा रही सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद संभालेंगे.

'उपप्रधानमंत्री बनें नीतीश' 

वहीं मीसा भारती ने नीतीश कुमार को लेकर एक चौंकाने वाला बयान भी दिया.  मीसा ने कहा कि जब राज्यसभा सदस्य बनकर नीतीश दिल्ली आएंगे तो उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी. उन्होंने यहां तक कह दिया कि वो चाहती हैं कि नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री का पद दिया जाए. पिछले महीनों में गाहे बगाहे ये चर्चा उठती रही है कि नीतीश कुमार को एनडीए का कन्वेनर बनाया जा सकता है.

लेखक के बारे में
img
प्रशांत
Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Nitish Kumar, Bihar JDU, Misha Bharti, Lalu Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com