विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2020

बिहार के CM नीतीश कुमार पर चिराग पासवान के बयान पर BJP को देनी पड़ी सफाई

LJP के प्रमुख चिराग पासवान से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या पासवान पिछले 15 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाल रहे नीतीश कुमार की जगह किसी और को देखना चाहेंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह भाजपा के हर फैसले के साथ हैं. 

बिहार के CM नीतीश कुमार पर चिराग पासवान के बयान पर BJP को देनी पड़ी सफाई
BJP नेता ने स्पष्ट किया- नीतीश की अगुवाई में ही बिहार में चुनाव लड़ेगा एनडीए (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Polls) से पहले राजग (NDA) में खींचतान शुरू हो गई है. एनडीए के घटक दल लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बयान के बाद बीजेपी को खुद सफाई देने के लिए आगे आना पड़ा है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के प्रभारी भूपेन्द्र यादव (Bhupender Yadav) ने साफ़ किया कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और विधानसभा चुनाव उन्ही के नेतृत्व में एनडीए लड़ेगी. 

इससे पहले, LJP के प्रमुख चिराग पासवान से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या पासवान पिछले 15 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाल रहे नीतीश कुमार की जगह किसी और को देखना चाहेंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह भाजपा के हर फैसले के साथ हैं. 

यही, नहीं उन्होंने बिहार सरकार द्वारा लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान पैदा हुए प्रवासी संकट से निपटने के लिए किए गए उपायों को लेकर असंतोष व्यक्त किया था. चिराग पासवान के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू (JDU) ने भी प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. 

जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार ही "बिहार के 12 करोड़ लोगों के लिए विश्वसनीय चेहरा" हैं और राज्य में राजग (NDA) को उनके नेतृत्व के लिए पासवान के पिता तथा लोजपा के संस्थापक अध्यक्ष रामविलास पासवान से भी मंजूरी मिली थी. उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के दिमाग में नीतीश कुमार की स्वीकार्यता को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए. ना ही लोगों को ऐसे बयान देने चाहिए जिनसे संशय पैदा होता हो." 

वीडियो: गोपालगंज मर्डर केस मामले पर तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Assembly Election 2020, BJP, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com