बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. एक दलित बस्ती में अचानक आग (Muzaffarpur Fire) लगने से करीब दो दर्जन घर जल कर राख हो गए. आग की चपेट में आ कर कई बच्चे जिंदा जल गए. यह घटना दिल दहलादेने वाली है. अभी तक चार बच्चों के जिंदा जलने की जानकारी सामने आई है. जबकि अन्य कई बच्चे अभी भी लापता हैं.
आग में जिंदा जले बच्चे, कई लापता
लापता बच्चों की तलाश की जा रही है. ये घटना मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर मनी गांव की है. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मिठाई की दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट
मुजफ्फरपुर में आग लगने की दूसरी घटना भगवानपुर यादव नगर चौराहे की है. एक मिठाई की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई. जिसके बाद एक के बाद एक कई धमाके हुए. दरअसल दुकान में कई सिलेंडर रखे हुए थे. स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और कई सिलेंडरों को तुरंत बाहर निकाला. इस घटना से इलाके में भगदड़ मच कई. घटना की सूचना मिलने के ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. करीब 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस हादसे में 5 दुकानें जलकर राख हो गईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं