विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2018

बिहार : ‘मोदी चौक’ के नाम पर हिंसक बवाल, घर में घुसकर BJP नेता के पिता की तलवार से हत्या की

बिहार के दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर एक चौक का नाम रखना भाजपा के एक कार्यकर्ता को भारी पड़ गया.

बिहार : ‘मोदी चौक’ के नाम पर हिंसक बवाल, घर में घुसकर BJP नेता के पिता की तलवार से हत्या की
‘मोदी चौक’ के नाम पर दरभंगा में हिंसक बवाल
  • ‘मोदी चौक’ के नाम पर हिंसक बवाल
  • घर में घुसकर BJP नेता के पिता को तलवार से काट डाला
  • भाजपा कार्यकर्ता की भी हालत गंभीर
दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर एक चौक का नाम रखना भाजपा के एक कार्यकर्ता को भारी पड़ गया. आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके घर पर हमला बोल दिया, जिसमें उसके पिता की मौत हो गई, जबकि वह घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, दरभंगा के भदवा गांव निवासी व भाजपा कार्यकर्ता कमलेश यादव ने दो वर्ष पूर्व अपने घर के समीप स्थित एक चौक का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रख दिया और वहां 'मोदी चौक' का एक बोर्ड लगा दिया. इससे गांव के ही कुछ लोग नाराज थे. 

यह भी पढ़ें: फ्रिज को लेकर हुई कहा-सुनी में भांजे ने मामा को कुल्हाड़ी से काटा

आरोप है कि 'मोदी चौक' नाम रखने से नाराज से लाठी-डंडे व तलवार से लैस करीब दो दर्जन लोगों ने गुरुवार की रात कमलेश के घर पर हमला बोल दिया. इस हमले में कमलेश के पिता रामचंद्र यादव (61) की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई, जबकि कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया. दरभंगा सदर के थाना प्रभारी रविशंकर ने शुक्रवार को बताया कि घायल अवस्था में कमलेश को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. 

VIDEO: जेबकतरों ने युवक की चाकू मारकर की हत्या
इस घटना से नाराज लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दरभंगा के कर्पूरी चौक पर प्रदर्शन किया. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Modi Chowk, BJP Leader Father Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com