राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने कहा है कि देश को इस समय पूंजीवाद और संप्रदायवाद नहीं बल्कि लोकसमता एवं समाजवाद की जरूरत है. उन्होंने यह विचार समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के बाद एक ट्वीट में जाहिर किए. अपने ट्वीट में लालू यादव ने लिखा, 'देश के वरिष्ठतम समाजवादी साथी मुलायम सिंह से आज मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी. गाँव-देहात, खेत-खलिहान, ग़ैर-बराबरी, अशिक्षा, किसानों, गरीबों युवाओं व बेरोजगारों के लिए हमारी साझी चिंताएं और लड़ाई है. आज देश को पूंजीवाद और संप्रदायवाद नहीं बल्कि लोकसमता एवं समाजवाद की अत्यंत आवश्यकता है.'
देश के वरिष्ठतम समाजवादी साथी आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।खेत-खलिहान,ग़ैर-बराबरी, अशिक्षा,किसानों,गरीबों व बेरोजगारों के लिए हमारी सांझी चिंताएँ और लड़ाई है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 2, 2021
आज देश को पूंजीवाद और सम्प्रदायवाद नहीं बल्कि लोकसमता एवं समाजवाद की अत्यंत आवश्यकता है। pic.twitter.com/XWA2goMjG8
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बिहार और देश के प्रमुख नेता लालू की मुलायम के साथ इस मुलाकात के दौरान मुलायम के पुत्र और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी उपस्थित रहे. गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) पिछले कुछ समय से स्वास्थ्यगत समस्याओं का सामना कर रहे हैं और जुलाई माह के प्रारंभ में ही उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे लालू यादव के रिश्तेदार भी हैं. यूपी के कद्दावर नेता मुलायम सिंह तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं. वे 1 जून 1996 से 19 मार्च 1998 तक देश के रक्षा मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं. पिछले साल अक्टूबर माह में मुलायम कोरोना संक्रमित भी हो गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं