Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले में चलती ट्रेन में एक यात्री को गोली मारने की घटना सामने आई है. मामला बदलाघाट रेलवे स्टेशन के पास का है जहां गुरुवार को कुछ हथियारबंद बदमाशों ने अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस में डकैती के मकसद से धावा बोला. जिसका विरोध करना एक यात्री को महंगा पड़ गया. बदमाशों ने उसे कथित तौर पर गोली मारकर फरार हो गए.
लूटपाट का विरोध करने पर यात्री को मारी गोली
मामले को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार घटना रात करीब साढ़े आठ बजे के आस पास घटित हुई. इसमें घायल हुए यात्री की पहचान झारखंड के देव कुमार गुंजन (37 साल) के रूप में हुई. उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि घायल यात्री गुंजन अपनी पत्नी के साथ अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस (14604) से सुपौल जा रहा था.
अचानक बदलाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले हथियारबंद बदमाशों उसमें घुसे और यात्रियों के साथ लूटपाट करने लगे. जैसे पीड़ित के साथ लूटपाट करने की कोशिश की तो उसने इसका विरोध किया , जिसपर बदमाशों ने चलती ट्रेन में उसे गोली मार कर फरार हो गए. इस घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.
घायल शख्स का इलाज जारी
सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने बदलाघाट रेलवे स्टेशन पहुंची और घायल यात्री को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के बेगुसराय के अस्पताल रेफर किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.
बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज
चलती ट्रेन में एक यात्री को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल यात्री को अस्पताल पहुंचाया और बेहतर इलाज के लिए उन्हें बेगूसराय भेजा गया है. घटनास्थल और यात्रियों से मिले इनपुट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें: बिहार: मासूमों के सामने पिता ने कर दी मां की हत्या, सुसाइड दिखाने के लिए शव को फंदे से लटकाया
यह भी पढ़ें: डीग में जमीन के लिए दो पक्षों ने बरसाई गोलियां, 7 लोग घायल; छावनी में तब्दील मुरार गांव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं