बिहार सरकार ने सचिवालय में हर स्तर के कर्मचारी के जींस और टीशर्ट पहनकर कार्यालय आने पर रोक लग लगा दी है. सामान्य प्रशासन विभाग में कार्यरत पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सौम्य रंग के शालीन, गरिमायुक्त, आरामदायक, सामान्य कपड़े पहनकर कार्यालय आने का आदेश दिया गया है. बिहार सरकार के अवर सचिव शिव महादेव प्रसाद की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, "देखा जा रहा है कि विभाग में कार्यरत पदाधिकारी और कर्मचारी ऑफिस संस्कृति के खिलाफ अनौपचारिक ड्रेस (कैजुअल) पहनकर कार्यालय आ जाते हैं. ऐसा पहनावा कार्यालय की गरिमा के खिलाफ है.'
कश्मीरी लड़कियों को भगाकर बिहार लाए युवक, पुलिस पहुंची तो बोले- 'हमने की है शादी' और फिर...
उन्होंने कहा है कि अब इन्हें हर हाल में औपचारिक परिधान या फॉर्मल ड्रेस में ही कार्यालय आना होगा. आदेश में कहा गया है, "पदाधिकारी और कर्मचारी सौम्य रंग के शालीन, गरिमायुक्त, आरामदायक, सामान्य रूप से समाज में पहनने योग्य कपड़े पहनकर ही कार्यालय आएं. मौसम, कार्य की प्रकृति और अवसर का ध्यान रखते हुए ड्रेस का चयन करें.' आदेश में सरकारी कर्मचारियों से कहा गया है कि अपेक्षा की जाती है कि जींस, टीशर्ट पहनकर कार्यालय नहीं आएंगे.
Video: RJD कार्यकर्ताओं की बीजेपी दफ्तर पर पत्थरबाजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं