विज्ञापन

Bihar: नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल, आरोपी रेहान मियां फरार

बिहार के गया जिले में एक युवक द्वारा कई नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Bihar: नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल, आरोपी रेहान मियां फरार
एसएसपी सुशील कुमार .
NDTV

Bihar News: बिहार के गया जिले के बांके बाजार इलाके से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक युवक पर कई नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ दुष्कर्म करने और फिर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर आरोप लगा है. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रेहान मियां ने कई हिंदू नाबालिग लड़कियों को अपना निशाना बनाया. उसने लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें वायरल कर दिया. जब यह वीडियो पीड़िता के भाई के पास पहुँचा, तो परिवार को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद, पीड़ित लड़की के भाई ने बांकेबाजार थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई.

पॉक्सो एक्ट में मामला हुआ दर्ज

इस मामले के सामने आते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. गया के एसएसपी सुशील कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने इसमें पॉक्सो एक्ट (POCSO) समेत कई सख्त धाराएं जोड़ी हैं.

पुलिस की लगातार छापेमारी जारी

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह साफ है कि लड़की नाबालिग है और उसे बहला-फुसलाकर यह घिनौनी हरकत की गई है. आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस अन्य लड़कियों के वायरल वीडियो के संबंध में भी गहन अनुसंधान कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके.

यह भी पढ़ें- 

कानपुर पुलिस की लापरवाही ने उजाड़ी बेकसूर की जिंदगी, बिना पहचान युवक को बनाया रेपिस्ट, 5 साल तक जेल में रखा

दिल्‍ली के महरौली में सड़क पर गुब्‍बारे बेच रही 10 साल की बच्‍ची से ट्रैक्‍सी ड्राइवर ने पहले किया दुष्‍कर्म, फिर हत्‍या

गोरखपुर: 9 माह की मासूम के साथ मामा ने की दरिंदगी, खेत में तड़पता छोड़ भागा, सुबह खून से लथपथ मिली बच्ची

बेगूसराय गैंगरेप: DIG का बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी सस्पेंड, जांच के लिए SIT गठित, दोबारा होगी मेडिकल जांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaya Crime, Gaya Rape Case, Gaya Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com