विज्ञापन

पटना में बनेगा बिहार का पहला स्पेस क्लब, छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान सीखने का मिलेगा मौका

पटना में बनने वाला स्पेस क्लब छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की अंतरिक्ष गतिविधियों से जोड़ने का भी काम करेगा. इसकी स्थापना के साथ बिहार के छात्रों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया के नए द्वार खुलने की उम्मीद है.

पटना में बनेगा बिहार का पहला स्पेस क्लब, छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान सीखने का मिलेगा मौका
पटना में बनेगा बिहार का पहला स्पेस क्लब (File Photo)
IANS

बिहार की राजधानी पटना में जल्द ही राज्य का पहला स्पेस क्लब स्थापित होने जा रहा है. यह पहल आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (AKU) की ओर से की जा रही है. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शरद कुमार यादव ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में आर्यभट्ट स्पेस क्लब की स्थापना की जाएगी. इस क्लब का उद्देश्य छात्रों के बीच अंतरिक्ष विज्ञान और आधुनिक तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाना है. कुलपति ने बताया कि स्पेस क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान, सैटेलाइट तकनीक, स्पेस डेटा एनालिटिक्स और अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी. तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया में छात्रों को भविष्य के अवसरों के लिए तैयार करना इस पहल का मुख्य लक्ष्य है.

अंतरिक्ष क्षेत्र में बदलाव की मिलेगी जानकारी

विश्वविद्यालय समय-समय पर क्लब के माध्यम से विशेष व्याख्यान, वर्कशॉप, प्रशिक्षण कार्यक्रम और इंटरैक्टिव सेशन आयोजित करेगा. इन कार्यक्रमों में अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र के विशेषज्ञ छात्रों को मार्गदर्शन देंगे. इससे विद्यार्थियों को नई रिसर्च, तकनीकी विकास और अंतरिक्ष क्षेत्र में हो रहे बदलावों की प्रत्यक्ष जानकारी मिल सकेगी.

प्रो. यादव ने कहा कि यह क्लब छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की अंतरिक्ष गतिविधियों से जोड़ने का भी काम करेगा. इसके जरिए उन्हें इनोवेशन, रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट के बेहतर अवसर मिलेंगे. साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को नई दिशा और मंच मिलेगा.

बिहार के छात्रों के लिए स्पेस साइंस में खुलेंगे द्वार

विश्वविद्यालय का मानना है कि यह पहल बिहार और पूर्वी भारत के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी. इससे छात्रों में वैज्ञानिक सोच का विकास होगा और वे आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे. इस महत्वपूर्ण पहल की घोषणा दिल्ली में आयोजित इंडिया स्पेस कांग्रेस 2026 के दौरान की गई.

कुलपति ने बताया कि सम्मेलन में मिले अनुभव, विशेषज्ञों के सुझाव और उद्योग जगत के साथ बने संपर्क विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एस्ट्रोनॉमी के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे. स्पेस क्लब की स्थापना के साथ बिहार के छात्रों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया के नए द्वार खुलने की उम्मीद है. यह पहल राज्य में विज्ञान और तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

यह भी पढे़ं-

'सब नीतीश करवाया है' बोले लालू यादव, सिक्योरिटी हटाए जाने के पीछे बताया पूर्व CM का हाथ

रोशन आनंद को गलत तरीके से फंसाया, पटना SSP को नोट‍िस; मानवाध‍िकार आयोग ने मांगी र‍िपोर्ट

लेखक के बारे में
img
शिवम कुमार
Correspondent
शिवम बिहार की राजनीति को गहराई से समझते हैं। वे पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं। बिहार की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर उनकी पैनी नज़र रहती ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Patna News, Patna News In Hindi, Patna Latest News, Bihar Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com