विज्ञापन
23 days ago

Patna Today News Live: NDTV के पटना लाइव पेज (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस विशेष पन्ने पर आप बिहार की राजधानी पटना में आज की प्रमुख घटनाओं और गतिविधियों को एक साथ पढ़ सकते हैं. राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा समेत जन सरोकार से जुड़ी तमाम बड़ी हलचलों को हम अपने संवाददाताओं तथा अन्य विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से आप तक पहुंचाएंगे. तो पटना से जुड़ी सही, सटीक और स्‍पष्‍ट खबरों के लिए बने रहें NDTV के इस विशेष लाइव पन्ने पर.

आज की प्रमुख खबरों में पटना में नए टाउनशिप का नाम पाटलिपुत्र रखने की घोषणा, रोशन आनंद की गिरफ्तारी पर मानवाधिकार आयोग की नोटिस, लालू यादव का सुरक्षा हटाने पर नीतीश कुमार पर हमला जैसी खबरें शामिल हैं.

कल, मंगलवार, 16 जून की पटना की प्रमुख खबरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं -

Patna News Live Updates: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 26 स्पेशल ट्रेनें, खान सर विवाद पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

धरने पर बैठ रहे रौशन आनंद

प्रिंस यादव की मौत मामले में खान सर पर FIR दर्ज नहीं हुई. जिसके बाद रौशन आनंद ने कहा कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती मैं यही धरने पर बैठूंगा. भारी भीड़ के बीच रौशन आनन्द धरने पर बैठ रहे हैं. 

सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है. सीवान में पुलिस ने दो फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं. जांच के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे 14 जून 2026 को मोतिहारी और गोपालगंज में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में भी शामिल हो चुके हैं. 

खान सर अब तक नहीं हो पाई FIR

प्रिंस यादव मौत मामले में अब तक खान सर पर FIR नहीं हो पाई है. पिछले 3 घंटे से कदमकुआं थाने में रौशन आनंद बैठे हैं. थाना प्रभारी सीनियर पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, रौशन आनन्द के अधिवक्ता भी थाने पहुंचे हैं. 

प्रिंस यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

रौशन आनंद के भाई प्रिंस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. पर पोस्टमार्टम से मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि प्रिंस के हार्ट में कुछ समस्या पाई गई, लेकिन इसकी वजह से उनकी मौत हुई, यह साफ नहीं हो सका है. नेपाल पुलिस को अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार है. विसरा रिपोर्ट काठमांडू में तैयार होगी, इसमें दो दिन और लग सकते हैं.

JDU सांसद संजय झां से मिले रौशन आनंद

ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने बुधवार को JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा से मुलाकात की. अपने भाई प्रिंस यादव की मौत के बाद न्याय की गुहार लगाई. जिस पर संजय झा ने आश्वासन दिया की इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी और जो भी दोषी होगा उस पर कारवाई होगी.

खान सर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

रौशन आनंद के भाई प्रिंस आनंद की मौत के मामले में खान सर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. रौशन आनंद अपने भाई की मौत पर खान सर पर FIR करवाने कदमकुआं थाने पहुंचे हैं. रौशन ने खान सर पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया था. खान सर पर इस मामले में पहले से एक FIR दर्ज है.

Patna Today News Live: सर्वे के बाद गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, होगी इंटीग्रेटेड खेती - कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पटना में एमएलए फ्लैट परिसर में वृक्षारोपण किया. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिहार के विकास को लेकर हमारी विस्तार से चर्चा हुई है . उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के माध्यम से बिहार में जो गरीब जिनको मकान नहीं मिला है उनको पक्का मकान  सर्वे के बाद उन्हें मिल जाएगा. 

कृषि मंत्री ने साथ ही कहा कि बिहार में जीविका दीदी यहां रहते हैं प्रधानमंत्री लखपति दीदी 3.30 करोड लोग बन चुके हैं, इनमें से केवल 48 लाख केवल बिहार से बने हैं, 6 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य हैं जिसमें बिहार भी इसमें कोई कसर नहीं छोड़ेगा. 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा,"बिहार में ज्यादातर किसान छोटे स्तर पर  है, छोटे जमीन के टुकड़े पर कैसे फायदा होगा इंटीग्रेटेड फार्मिंग का मॉडल बिहार में हम लोग बनाएंगे.  बिहार की कृषि को आगे बढ़ाने के लिए कृषि रोड मैप में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश बाबू के समय से बनते आ रहा है. बिहार में कौन से फल कौन से सब्जियां फूलों की खेती और बाकी क्या गतिविधि हैं किस क्षेत्र पर कर सकते हैं हम लोगों ने इस पर विस्तार से बातचीत किया है."

Patna Live News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के साथ सीएम सम्राट चौधरी की चर्चा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान आज पटना में हैं. वहां उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के साथ कृषि, ग्रामीण विकास और महिलाओं को अधिकार दिए जाने के बारे में चर्चा की.

Patna breaking News Live: पटना में बनेगा नया 'पाटलिपुत्र' - सीएम सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि राजधानी पटना में प्रस्तावित टाउनशिप का नाम  पाटलिपुत्र होगा. मुख्यमंत्री फुलवारी शरीफ के नदियावां में एक सहयोग शिविर के दौरान इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नई टाउनशिप की पहचान एक नए शहर पाटलिपुत्र से होनी चाहिए. पूरी खबर विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें - 

पटना में प्रस्तावित टाउनशिप का नाम पाटलिपुत्र होगा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

देखिए मुख्यमंत्री की पाटलिपुत्र के बारे में की गई घोषणा का Video


Patna Live News: रोशन आनंद की गिरफ्तारी पर मानवाधिकार आयोग ने 2 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

Patna News Live: ज्ञान ब‍िंदु कोच‍िंग के डायरेक्‍टर रोशन आनंद की गिरफ्तारी के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को नोटिस जारी किया है. मानवाधिकार कार्यकर्ता विशाल रंजन दफ्तुआर ने 10 जून को आयोग को पत्र लिखकर पटना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया था. इस पत्र के आधार पर आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की खंडपीठ ने संज्ञान लिया है. आयोग ने पटना SSP को इस मामले की जांच करके दो सप्ताह के भीतर आयोग के पास जांच रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है.

पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -:

रोशन आनंद को गलत तरीके से फंसाया, पटना SSP को नोट‍िस; मानवाध‍िकार आयोग ने मांगी र‍िपोर्ट

Patna News Live: राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारी बने IAS अफसर

बिहार के राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस–बिहार कैडर) में प्रोन्नत किया गया है.  इससे संबंधित केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय के निर्णय की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है. इन अधिकारियों को वर्ष 2025 की चयन सूची के आधार पर आईएएस कैडर आवंटित किया गया है. इन अधिकारियों को इसी महीने की 11 तारीख को बिहार प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में प्रोन्नत किए जाने की सूचना आई थी. ये अधिकारी अब अपने वर्तमान पद पर ही संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी के रूप में काम करेंगे.

ये 14 अधिकारी बने IAS - पूरी लिस्ट

  1. मृणायक दास (2016): अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग, पटना
  2. मनोरंजन कुमार (2016): निदेशक (प्रशासन), शिक्षा विभाग, पटना
  3. विकास कुमार (2016): अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (अतिरिक्त प्रभार– सचिव, बिहार युवा आयोग), पटना
  4. डॉ. गगन (2016): प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य भंडार निगम, पटना
  5. अंजनी कुमार (2016): उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पूर्णिया
  6. मो. इज्तबा हुसैन (2016): संयुक्त सचिव, सांख्यिक वित्त शाखा, वित्त विभाग, बिहार, पटना
  7. रजनीश (2016): अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, पटना
  8. विद्यु भूषण चौधरी (2016): संयुक्त सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार, पटना
  9. मो. वसीम अहमद (2017): विशेष कार्य पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना
  10. कृत्यानंद रंजन (2017): संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग, पटना
  11. मो. राशिद आलम (2017): जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पटना
  12. इबरार अहमद खां (2017): सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार, पटना
  13. मनोज कुमार (2017): संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना
  14. हेमंत सिंह (2017): अपर सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना

देखिए अधिसूचना की कॉपी 

Patna News Live Updates: कल - 16 जून की पटना की प्रमुख खबरें पढ़िए

कल 16 जून, मंगलवार की पटना की प्रमुख खबरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं - 

Patna News Live Updates: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 26 स्पेशल ट्रेनें, खान सर विवाद पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Patna News, Patna News Live, Patna News Today, Patna News Update, Patna News Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com