विज्ञापन

मुजफ्फरपुरः पुलिस ने जांच के लिए रोकी बाइक, बैठा था हत्या का आरोपी, सीधे चला दी गोली

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने बढ़ती अपराध की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए गश्त तेज कर दी है और इसी के तहत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

मुजफ्फरपुरः पुलिस ने जांच के लिए रोकी बाइक, बैठा था हत्या का आरोपी, सीधे चला दी गोली
हमले के बाद घटनास्थल पर गिरी बाइक और पुलिस का गश्ती वाहन
NDTV

बिहार के मुजफ्फरपुर में पिछले कुछ समय से लगातार अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं. शहर में लगातार बढ़ते अपराध के ग्राफ को देखते हुए मुजफ्फरपुर पुलिस ने सुरक्षा सख्त कर दी है. इसी के तहत देर रात वाहन जांच की कार्रवाई की गई. लेकिन इसी दौरान अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गई. इसमें वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र का रहने वाले अपराधी अमित कुमार सिंह के पैर में गोली लगी है जबकि उसका साथी फरार हो गया. पुलिस ने अपराधी अमित सिंह को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच (SKMCH) में भर्ती कराया है.

क्या है पूरी घटना?

दरअसल मुजफ्फरपुर जिले में लगातार बढ़ते अपराध के ग्राफ को देखते हुए देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुसहरी थाना की पुलिस भटौलिया पुल के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी. वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रात लगभग ढाई बजे इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक वहां पहुंची जिस पर दो लोग सवार थे. पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया. लेकिन बाइक पर अपराधी सवार थे. उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस पर गोलियां बरसानी शुरु कर दीं. 

वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने पूरी घटना की जानकारी दी
Photo Credit: NDTV

अपराधी द्वारा चलाई गई दो गोलियां पुलिस वाहन पर लगीं जिसके बाद पुलिस ने भी चेतावनी देते हुए आत्मरक्षा में गोली चलाई. गोलीबारी में वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला कुख्यात अमित कुमार सिंह के पैर में गोली लगी. हालांकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

हत्या के मामले में थी तलाश

SSP ने बताया कि मौके से अपराधी का एक पिस्टल और कई खोखे बरामद किए गए हैं. इसके बाद एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया जिसने तमाम साक्ष्य को एकत्रित किया है.  

पुलिस की गोली से घायल अपराधी अमित कुमार सिंह पर वैशाली जिले में तीन संगीन मामले दर्ज है. वहीं मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना में उसके ऊपर एक हत्या का मामला भी दर्ज है जिसकी पुलिस को तलाश थी.

ये भी पढ़ें-: Patna News Live Updates: पटना में नया पाटलिपुत्र, खान सर मामले पर नोटिस...पटना की ताजा खबरें

लेखक के बारे में
img
मणि भूषण शर्मा
संवाददाता, मुजफ्फरपुर
मणि भूषण शर्मा उत्तर बिहार के सबसे बड़े शहर मुजफ्फरपुर में NDTV के संवाददाता हैं. वह वर्ष 2025 से एनडीटीवी से जुड़े हैं और टीवी तथा वेबसाइट के लिए लगा... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarpur, Muzaffarpur Bihar News, Muzaffarpur Crime News, Muzaffarpur Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com