विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2020

बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बोले, मेरे रिटायरमेंट का सुशांत मामले से कोई कोई लेना-देना नहीं

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे (Gupteshwar Pandey) ने अपने रिटायरमेंट पर कहा कि उनके रिटायर होने का सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले से कोई लिंक नहीं है.

  • गुप्तेश्वर पांडे ने लिया VRS
  • चुनाव लड़ सकते हैं पूर्व डीजीपी
  • 2009 में भी किया था आवेदन
पटना:

बिहार (Bihar) के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे (Gupteshwar Pandey) सेवानिवृत्त हो चुके हैं. उन्होंने VRS के लिए आवेदन किया था. बिहार सरकार ने उनका आवेदन स्वीकार कर लिया. ऐसा माना जा रहा है कि वह इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर चुनावी अखाड़े में उतर सकते हैं. इस बीच उन्होंने अपने रिटायरमेंट पर कहा कि उनके सेवानिवृत्त होने का सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले से कोई लेना-देना नहीं है.

गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, 'आज मैं बिहार का डीजीपी नहीं हूं तो अब मुझपर कोई सरकारी आदेश लागू नहीं होगा. बक्सर, जहानाबाद, बेगूसराय और अन्य जिलों से लोग मेरे पास आ रहे हैं. मैं लोगों से बात करूंगा कि वो आगे मेरी सेवाएं किस प्रकार लेना चाहते हैं और मैं फिर कोई फैसला लूंगा. मैंने अभी तक नहीं कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा. मैंने अभी कोई पार्टी जॉइन नहीं की है. जब मैं करूंगा तो आपको बताऊंगा. समाज की सेवा का जरिया सिर्फ राजनीति नहीं है.'

रिया चक्रवर्ती की 'औकात' वाला बयान देने वाले बिहार के DGP ने छोड़ी पुलिस की नौकरी, अब बनेंगे नेता

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे रिटायरमेंट का सुशांत मामले से कोई लेना-देना नहीं है.' बातचीत के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि सुशांत मामले में राजनीति हो रही है और यह दुखद है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर आरोप लग रहे हैं. बता दें कि गुप्तेश्वर पांडे ने साल 2009 में भी VRS के लिए आवेदन किया था. वह बक्सर से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन राज्य सरकार ने उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया था. जिसके बाद वह फिर पुलिस सर्विस में लौट गए.

VIDEO: सुशांत केस : कोई भी कमेंट नहीं करूंगा, सच जरूर बाहर आएगा - बिहार DGP

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gupteshwar Pandey, Bihar Dgp, Bihar Elections 2020, Sushant Singh Rajput Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com