बिहार में एक युवती को जिंदा जलाने की कोशिश की, फिर अस्पताल में जहर का इंजेक्शन देकर मारने का आरोप है. वैशाली के पिरापुर गांव की इस घटना में आरोपियों ने बिना बताए अंतिम संस्कार की भी कोशिश की. पुलिस ने जलती चिता से अधजले शव को बाहर निकाला. साथ ही ससुर को पुलिस ने दबोच लिया.