विज्ञापन

सीएम नीतीश के स्वागत के लिए हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने एयरपोर्ट में जाने से रोका तो भिड़े BJP विधायक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर 2 विधायकों को जब सुरक्षा कर्मियों ने अंदर जाने से रोक दिया तो माहौल गरम हो गया और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई. (बिंदेश्वर कुमार की रिपोर्ट)

सीएम नीतीश के स्वागत के लिए हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने एयरपोर्ट में जाने से रोका तो भिड़े BJP विधायक
सीएम नीतीश के स्वागत के लिए हाई-वोल्टेज ड्रामा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में वाल्मीकि नगर के दौरे पर थे. सीएम नीतीश कुमार यहां पर कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे थे. इसी बीच वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के दौरान एक अलग घटना भी सामने आई. जिसकी सीएम के द्वारा पश्चिम चंपारण जिले को दिए गए सौगात से ज्यादा चर्चा हो रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हवाई अड्डे पर स्वागत करने के लिए आए 2 विधायकों को जब सुरक्षा कर्मियों ने अंदर जाने से रोक दिया तो माहौल गरम हो गया और धक्कामुक्की तक की नौबत आ गई.

2 विधायकों को एयरपोर्ट में जाने से रोका

दरअसल, नीतीश कुमार पटना से हवाई मार्ग के जरिए पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर पहुंचे. वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. हालांकि, इस दौरान लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी और सिकटा से जेडीयू के विधायक समृद्ध वर्मा को एयरपोर्ट परिसर में जाने की अनुमति नहीं दी गई. सुरक्षाकर्मियों को द्वारा रोके जाने पर दोनों विधायक बिफर पड़े और नाराज दोनों विधायकों की मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई. 

भाजपा विधायक बोले- बर्बाद कर दूंगा

बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने कहा कि चार बार से विधायक हूं, मैं तुमको बर्बाद कर दूंगा... बहुत बार फोन आया मेरे पास, तब मैं यहां आया हूं. अगर पहले मालूम होता, मेरे साथ ऐसा बर्ताव होगा तो मैं नहीं आता. हालांकि कुछ देर बाद वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ.

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने गंडक बराज़ स्थित दो नहर शाखा सेवा सड़क के पुनर्स्थापना कार्य स्थल का निरीक्षण किया. बाद में सीएम अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक लव कुश पार्क पहुंचे, जहां जीविका दीदी समूह की महिलाओं से मुलाक़ात कर हाल जाना. 

लव कुश पार्क से सीएम कार्यक्रम स्थल वाल्मीकि सभागार पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने VTR के डिवीजन 2 स्थित एक पर्यटन केंद्र का शिलान्यास किया. गिद्ध संरक्षण केंद्र गोंनौली और चिउटाहां का भी उद्घाटन सीएम के हाथों किया गया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जंगल सफारी वाहन कों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 

यह भी पढे़ं- नीतीश जाएंगे लेकिन उत्तराधिकारी वही बताएंगे, सीएम, विधानसभा और विधानपरिषद अध्यक्ष पर सहमति जल्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Politics, Nitish Kumar, Nitish Kumar News, Nitish Kumar Valmiki Nagar Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com