बिहार के DGP, यानी पुलिस महानिदेशक को भी कोई गोली मार सकता है... यह बयान किसी और ने नहीं, खुद DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने ही दिया है. अपने बेबाक बयानों के लिए पहचान रखने वाले DGP गुप्तेश्वर पांडेय को मीडिया से दूरी बनाए रखने की सलाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सार्वजनिक मंच से दे चुके हैं.
फ्रांस के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान से कहा- संयम बरतें और द्विपक्षीय तरीके से सुलझाएं कश्मीर मुद्दा
इस बार यह बयान DGP ने तब दिया, जब वह छपरा में एक दारोगा और कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद पुलिस लाइन में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. इस मौके पर मीडिया से बातचीत में गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि इस मामले के पीछे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने माना कि इस वारदात में लाइसेंसी हथियारों का प्रयोग किया गया है, और इस वारदात की जांच के लिए सरकार हर दिशा में प्रयास करेगी.
मारे गए पुलिसकर्मियों के परिजनों द्वारा मामले की जांच CBI से कराए जाने की मांग पर DGP गुप्तेश्वर पांडेय पहले तो उखड़ गए, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि यह फैसला करना उनके अधिकारक्षेत्र में नहीं है, और जब तक वह खुद को इस जांच में अक्षम नहीं पाएंगे, CBI से जांच करवाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता.
राम जन्मभूमि केस: वकील बोले- अयोध्या के भगवान रामलला नाबालिग हैं, उनकी संपत्ति नहीं कब्जाई जा सकती
इसके बाद, पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले का बिहार याद कीजिए, किस तरह नरसंहार और जनसंहार हुआ करते थे, और लोग रात को घरों से बाहर भी नहीं निकल पाते थे. इसी संदर्भ में उन्होंने यह भी कह दिया, "अगर राज्य का DGP भी रात में अकेले निकले, तो इस बात की गारंटी क्या है कि उन्हें गोली नहीं मार दी जाएगी.
VIDEO: बिहार सरकार का फैसला, दागी पुलिसवालों की छिनेगी थानेदारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं