विज्ञापन

बिहार की कार्यवाहक DGP बनीं प्रीता वर्मा, जानिए 1991 बैच की सीनियर IPS की पूरी प्रोफाइल

IPS प्रीता वर्मा ने बिहार के कार्यवाहक DGP का पदभार संभाल लिया है. मौजूदा DGP विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. जानिए उनके करियर और उपलब्धियों से जुड़ी पूरी जानकारी.

बिहार की कार्यवाहक DGP बनीं प्रीता वर्मा, जानिए 1991 बैच की सीनियर IPS की पूरी प्रोफाइल
प्रीता वर्मा ने बिहार की कार्यवाहक DGP की कमान संभाल ली है. जानिए 1991 बैच की सीनियर IPS की पूरी प्रोफाइल
  • IPS प्रीता वर्मा को बिहार के कार्यवाहक डीजीपी का पदभार विनय कुमार की 21 दिनों की छुट्टी के कारण सौंपा गया है
  • प्रीता वर्मा 1991 बैच की IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में फायर एवं होमगार्ड विभाग की DG के पद पर तैनात हैं
  • वे बिहार के सहरसा, सिवान, बेगूसराय, वैशाली और मुजफ्फरपुर जिलों की पुलिस कप्तान रह चुकी हैं.

IPS अधिकारी प्रीता वर्मा ने बिहार के कार्यवाहक डीजीपी का पदभार संभाल लिया है. मौजूदा डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने के कारण उन्हें यह कमान सौंपी गई है. प्रीता वर्मा 1991 बैच की IPS अधिकारी हैं और फिलहाल वे फायर एवं होमगार्ड विभाग की DG के पद पर तैनात हैं. उनके पास ब‍िहार डीजीपी पद का चार्ज 5 अक्‍टूबर 2026 तक रहेगा. इसके बाद तय होगा क‍ि प्रीता वर्मा की डीजीपी बनी रहेंगी या क‍िसी अन्‍य पुलिस अफसर को डीजीपी बनने का अवसर म‍िलेगा. 

इन ज‍िलों में रहीं कप्‍तान

राजस्थान की रहने वालीं आईपीएस प्रीता वर्मा ब‍िहार के सहरसा, सिवान, बेगूसराय, वैशाली और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों की पुलिस कप्तान रह चुकी हैं. सिवान और बेगूसराय दोनों ही पुलिस प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील जिले माने जाते हैं. अपने 30 साल से अधिक के लंबे करियर में वे CID, विजिलेंस और बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. डीजीपी बनने की रेस में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों में वे इकलौती महिला हैं. मौजूदा डीजीपी विनय कुमार के बाद वे सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं. यही वजह है कि विनय कुमार की अनुपस्थिति में उन्हें यह कार्यभार सौंपा गया है.

विनय कुमार को मिल सकती है नई जिम्मेदारी!

प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि विनय कुमार अब बतौर मुख्य सूचना आयुक्त नई भूमिका निभा सकते हैं और सरकार अब ब‍िहार सरकार बतौर डीजीपी उनकी सेवाएं न ले. सूत्रों की मानें तो विनय कुमार ने अपनी इस नई भूमिका के लिए सहमति भी दे दी है. यदि ऐसा होता है, तो प्रीता वर्मा आगामी मार्च तक बिहार की डीजीपी बनी रह सकती हैं.

2009 और 2023 में मिल चुका है प्रतिष्ठित सम्मान

वर्ष 2009 में जब वे DIG के पद पर कार्यरत थीं, तब उन्हें सराहनीय सेवा के लिए 'पुलिस पदक' से नवाजा गया था. यह पदक 15 वर्ष की बेदाग सेवा पूरी करने वाले अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली के आधार पर दिया जाता है. इसके बाद, वर्ष 2023 में उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस सेवा के सर्वोच्च सम्मान 'राष्ट्रपति पुलिस पदक' से सम्मानित किया गया. DG (ट्रेनिंग) के पद पर रहते हुए पुलिस आधुनिकीकरण और प्रशिक्षण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया था.

पूर्णकालिक DGP बनने की रेस में भी शामिल हैं प्रीता वर्मा

बिहार के मौजूदा डीजीपी विनय कुमार का कार्यकाल दिसंबर 2026 में समाप्त हो रहा है, जिसके बाद राज्य को नया पूर्णकालिक डीजीपी मिलना है. प्रीता वर्मा पूर्णकालिक डीजीपी बनने की रेस में भी मजबूती से शामिल हैं. उनके अलावा इस शीर्ष पद के लिए कुंदन कृष्णन, जे. एस. गंगवार और बी. श्रीनिवासन जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के नामों की भी चर्चा चल रही है. 



ये भी पढ़ें -  IPS बुशरा बानो का तबादला: अस्सलाम अलैकुम का VIDEO हुआ था वायरल, अब हो रही स‍ियासत  
ये भी पढ़ें - IPS मनीषा नेहरा ने क्यों छोड़ा तेलंगाना कैडर? फौज‍ियों वाले परिवार में जन्‍म, छठे प्रयास में पास की UPSC
ये भी पढ़ें-  IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी की बंगाल में वापसी! CM शुभेंदु अधिकारी और TMC नेता ममता बनर्जी से क्या कनेक्‍शन? 
ये भी पढ़ें-  IPS संजुक्ता पराशर ने 40 दिन में रचा इतिहास, असम से CRPF कोबरा यूनिट तक की पूरी कहानी 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Bihar, DGP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com