विज्ञापन

साली पर दिल आया तो प्रेमिका को छत पर बुलाया, गला घोंटकर मां को जगाया; दोनों ने 10KM दूर फेंकी लाश 

सहारनपुर में एक प्रेमी ने अपने घर की छत पर प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्‍या के बाद उसने अपनी मां को जगाया और फ‍िर उसके साथ मलिकर लाश को 10 किमी दूर साखन नहर में फेंक दिया. पुलिस ने मां-बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. 

साली पर दिल आया तो प्रेमिका को छत पर बुलाया, गला घोंटकर मां को जगाया; दोनों ने 10KM दूर फेंकी लाश 
सहारनपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मोहित और उसकी मां ओमवती.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सैनपुर उर्फ शहजादपुर गांव में हुई ज्‍योत‍ि की हत्‍या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. युवती को गला दबाकर मौत के घाट उतारने वाला आरोपी उसी के गांव का प्रेमी है, जो अपने भाई की साली से शादी करना चाहता था. प्रेम प्रसंग के खुलासे के डर और प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया था. हैरानी वाली बात यह है क‍ि इस खूनी खेल में उसकी मां ने भी बेटे का साथ दिया. अब दोनों आरोपी मां-बेटे पुल‍िस की गिरफ्त में हैं. 

क्‍या है पूरा मामला? 

देवबंद पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को जिले की साखन नहर में एक अज्ञात युवती की लाश मिली थी. पुल‍िस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की. इस दौरान शव की पहचान सैनपुर उर्फ शहजादपुर गांव की रहने वाली ज्‍योत‍ि के रूप में हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवती की गला दबाकर हत्‍या की गई थी.

इस खुलासे के बाद मामले की दिशा ही बदल गई. पुलिस ने हत्‍या के एंगल से मामले की जांच शुरू की तो ज्‍योति और गांव में ही रहने वाले मोहित के प्रेम प्रसंग की बात सामने आई. इसके बाद पुल‍िस ने मोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात में उसकी मां ओमवती के भी शामिल होने का खुलासा हुआ. 

भाई की साली पर आ गया था दिल 

18 सितंबर को सहारनपुर देहात एसपी मयंक पाठक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया. उन्‍होंने बताया क‍ि आरोपी मोह‍ित और ज्‍योति के बीच पिछले कुछ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के बीच सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन कुछ समय से मोहित अपने बड़े भाई की साली को पसंद करने लगा था. वह उसके साथ शादी भी करना चाहता था, लेकिन उसे डर था कि ज्‍योति के साथ उसके अफेयर से इसमें परेशान होगी. उसकी समाज में बदनामी होगी और साली से होने वाली शादी का मामला भी उलझ सकता है. ऐसे में उसने ज्‍योत‍ि को रास्‍ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची. 

गांव से 8-10 किमी दूर नहर में फेंकी लाश 

साजिश के तहत 15 सितंबर की रात मोहित ने ज्योति को मिलने के बहाने अपने घर की छत पर बुलाया. जहां, बातचीत के बहाने उसने ज्योति का मोबाइल लेकर स्‍विच ऑफ किया और फ‍िर गला दबाकर उसकी हत्‍या कर दी. अपने घर की छत पर खूनी खेल खेलने के बाद आरोपी आरोपी मोह‍ित ने अपनी मां ओमवती को जगाया और पूरी जानकारी दी. इसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई. दोनों बाइक पर शव को कपड़े से ढककर गांव से करीब 8-10 किलोमीटर दूर साखन नहर तक ले गए और लाश को पानी में फेंक दिया.

मृतका का फोन और बाइक बरामद 

आरोपी मोहित और उसकी मां ओमवती पुलिस की गिरफ्त में हैं. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मृतका का टूटा स्मार्टफोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक बरामद कर ली है. आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है क‍ि आरोपी मां-बेटे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

पत्‍नी और 3 बेटियों की हत्‍या के म‍िले क्‍लू, शेयर मार्केट में घाटे के बाद प्लॉट बेचने को लेकर विवाद

अहमदाबाद में ऑनर क‍िल‍िंग, दोस्त के साथ वीडियो वायरल होने से गुस्‍साए पिता-भाई ने युवती को हथौड़े से कूचकर मार डाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saharanpur News, Saharanpur Murder Case, Saharanpur Crime News, UP News, UP Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com