विज्ञापन

घर में बच्चे का बर्थडे, नहीं थे पैसे... सुरेंद्र कोली ने क्यों की आत्महत्या? मकान मालिक ने बताया

सुरेंद्र कोली ने आत्महत्या क्यों की, इसका स्पष्ट कारण पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा. हालांकि, उसे दुकान किराये पर देने वाले धर्मेंद्र ने बड़ा खुलासा किया है.

देश को झकझोर देने वाले निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने आत्महत्या कर ली है. कोली का शव हरिद्वार में फंदे से लटका मिला. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से हरिद्वार में चाय बेचकर अपना गुजारा कर रहा था. सुरेंद्र कोली का नाम वर्ष 2006 में सामने आए बहुचर्चित निठारी हत्याकांड से जुड़ा था, जिसमें बच्चों और महिलाओं के लापता होने और हत्या के मामलों ने पूरे देश को हिला दिया था. हालांकि, इस मामले में उसे पिछले वर्ष सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली थी और वह बरी हो गया था.

चाय की दुकान चला रहा सुरेंद्र कोली

जानकारी के अनुसार हरिद्वार के के भूपतवाला क्षेत्र में सप्तऋषि रोड पर सुरेंद्र कोली चाय की दुकान चला रहा था, जहां आज उसने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है. सुरेंद्र कोली की आत्महत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले ही सुरेंद्र कोली ने चाय की दुकान किराए पर ली थी और पूछताछ में पता चला है कि वह कुछ डिप्रेशन में चल रहा था. उनके परिवार वालों को खबर दे दी गई है. आत्महत्या के कारणों का पता परिवार वालों से पूछताछ के बाद ही चल पाएगा. फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

'डिप्रेशन में था और आज उसने आत्महत्या कर ली'

सुरेंद्र को किराए पर दुकान दिलवाने वाले धर्मेंद्र ने बताया कि कल शाम सुरेंद्र कोली बहुत डिप्रेशन में था. कल उनके परिवार में किसी बच्चे का जन्मदिन था और सुरेंद्र कोली कह रहा था कि आज उसके पास पैसे नहीं है. तब धर्मेंद्र ने ही उसे शाम ₹2000 दिए थे, धर्मेंद्र के अनुसार कल वह बहुत ज्यादा डिप्रेशन में था और आज उसने आत्महत्या कर ली है.

सुरेंद्र कोली ने बदला था नाम

सुरेंद्र कोली हरिद्वार में अपनी असली पहचान छिपाकर रह रहा था. बताया जा रहा है कि उसने अपना नाम बदलकर 'सादराम' रख लिया था और उसी नाम से जीवनयापन कर रहा था. पुलिस को शुरुआती जांच के दौरान उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान करने में कठिनाई हुई. हालांकि, उसके सामान की तलाशी के दौरान एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर उसकी पहचान निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली के रूप में हुई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें : नंदीग्राम में अब कांग्रेस को समर्थन देंगी ममता, पार्टी उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के बाद लिया फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surinder Koli Suicide, Nithari Case, Surinder Koli Nithari Case, Haridwar Suicide Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com