विज्ञापन
This Article is From May 23, 2020

बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 239 नए मामले आए सामने, संक्रमितों का आंकड़ा 2344 हुआ

Bihar Coronavirus Updates: बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण के 239 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ कर 2344 हो गए हैं.

बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 239 नए मामले आए सामने, संक्रमितों का आंकड़ा 2344 हुआ
पटना:

बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण के 239 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ कर 2344 हो गए हैं. इन 2344 संक्रमितों में से 1409 प्रवासी हैं जो कि कुल संख्या का 60 फीसदी है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में सर्वाधिक 13 मामले बक्सर से हैं. वहीं, खगड़िया में 9, गया में 7, पूर्वी चंपारण में 6, भागलपुर ,पश्चिमी चंपारण और सीमामढ़ी में 5-5, बेगूसराय,मुजफ्फरपुर और मुंगेर में 3-3 और अरवल,कैमूर में एक-एक मामले सामने आए हैं.

बक्सर में कोविड-19 के मरीजों में एक साल के 2 बच्चे और 7 साल की एक बच्ची भी शामिल है. वहीं, 3 दिन पहले दिल्ली से बिहार पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद एक प्रवासी श्रमिक की संक्रमण से मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार वह खगड़िया जिले का रहने वाला था और मंगलवार को एक विशेष ट्रेन से आया था. उसे तेज बुखार था और स्टेशन के कुछ ही घंटे के भीतर उसकी मौत हो गई. इसके बाद उसका नमूना लिया गया और जांच के लिए भेजा गया. रिपोर्ट में व्यक्ति के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

बता दें कि शुक्रवार को राज्य में 61 नए मामले सामने आए थे. शुक्रवार शाम स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट किया था, ‘‘61 और लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके साथ संक्रमण के मामले बढ़ कर 2,166 हो गए. वे किस तरह संक्रमित हुए, इस बात का हम पता लगा रहे हैं.''

राज्य में अब तक कुल 11 लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस से हुई है. वैशाली और खगड़िया में दो-दो तथा मुंगेर, सीतामढ़ी, पूर्वी चम्पारण, बेगूसराय और रोहतास में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 629 लोग स्वस्थ हुए हैं. बिहार में संक्रमण का पहला मामला 22 मार्च को सामने आया था और चार सप्ताह बाद 100 का आंकड़ा पार हुआ था, लेकिन राज्य में प्रवासी श्रमिकों के लौटने के बाद से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं.

वहीं पूरे देश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा 6654 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1,25,000 के पार दुनियाभर के देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोनावायरस (COVID-19) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 180 से ज्यादा देशों में फैल चुका यह वायरस अब तक सवा तीन लाख से ज्यादा जानें ले चुका है. दुनियाभर में 51 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं. यह आंकड़ा हर रोज बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,25,101 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,654 नए मामले सामने आए हैं और 137 लोगों की मौत हुई है. देश में पहली बार 24 घंटों में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए हैं. अभी तक 3,720 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 51,784 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं. रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है. यह 41.39 प्रतिशत पर पहुंच गया है. बहरहाल देश के सभी राज्यों से इसके मरीज सामने आ चुके हैं, हालांकि कई राज्य ऐसे भी हैं जो इस महामारी से मुक्त हो चुके हैं.

देरी से चल रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन, बेंगलुरु से पटना पहुंचने में लगे 3 दिन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cornavirus, Coronavirus In Bihar, Corona, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com