विज्ञापन
This Article is From May 11, 2020

Coronavirus: बिहार में कोरोना के 85 नए मामले सामने आने से मचा हड़कंप, संक्रमितों की संख्या हुई 696

बिहार में 85 नए संक्रमितों का पता चलने से हड़कंप मच गया. राज्य में एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने का यह पहला मामला है.

Coronavirus: बिहार में कोरोना के 85 नए मामले सामने आने से मचा हड़कंप, संक्रमितों की संख्या हुई 696
बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 696 हो गई है. (फाइल फोटो)
  • बिहार में कोरोना के 85 नए मामले
  • संक्रमितों की कुल संख्या हुई 696
  • अब तक हो चुकी है 6 मरीजों की मौत
पटना:

दुनियाभर के 180 से ज्यादा देश कोरोनावायरस (Coronavirus) की चपेट में हैं. भारत में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. देश में मरीजों की संख्या 63 हजार के करीब पहुंच गई है. 2100 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है. बिहार (Bihar Coronavirus Report) की बात करें तो रविवार को वहां 85 नए संक्रमितों का पता चलने से हड़कंप मच गया. राज्य में एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने का यह पहला मामला है. सभी लोगों को क्वारंटाइन कर इलाज किया जा रहा है. उनके संपर्क में आए लोगों का भी पता लगाया जा रहा है.

85 नए मामले सामने आने के बाद बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 696 हो गई है. राज्य में अब तक 6 मरीजों की मौत हुई है. बिहार में कुल संक्रमितों में प्रवासी बिहारियों की संख्या 175 हैं, जिनमें से अधिकांश पिछले दिनों गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और राजस्थान से लौटे हैं.

बताते चलें कि दुनियाभर के देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 180 से ज्यादा देशों में फैल चुका यह वायरस अब तक ढाई लाख से ज्यादा जानें ले चुका है. दुनियाभर में 40 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं. भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 62,939 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,277 नए मामले सामने आए हैं और 128 लोगों की मौत हुई है.

देश में अभी तक 2,109 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 19,358 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं. देश के सभी राज्यों से इसके मरीज सामने आ रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 24 मार्च को कोरोना से बचाव के चलते ही देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी. जिसके बाद 14 अप्रैल को पीएम ने एक बार फिर देश की जनता को संबोधित करते हुए 19 दिनों के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने की जानकारी दी. 3 मई को यह मियाद खत्म होनी थी लेकिन इससे पहले ही गृह मंत्रालय ने दो हफ्तों के लिए लॉकडाउन को और बढ़ा दिया. अब यह 17 मई तक लागू रहेगा, हालांकि जिन जिलों (ऑरेंज और ग्रीन जोन) में कोरोना के केस नहीं हैं, वहां सरकार ने इसमें थोड़ी ढील भी दी है.

VIDEO: कोरोनावायरस वैक्सीन कार्यक्रम की प्रगति को लेकर PM मोदी की अहम बैठक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Coronavirus Report, Covid 19 Cases Bihar, Coronavirus, Covid 19 Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com