विज्ञापन

Bihar: 'बस एक बार AI से कहना है, और हरा गमछा वाला को पकड़ लेगा', CM सम्राट ने एआई समिट में विरोधियों को दे दी चेतावनी

बिहार एआई समिट 2026 में सीएम सम्राट चौधरी का अपराधियों की जाति वाले विषय पर AIका की खूबियों का उदाहरण देते हुए 'हरा गमछा' पर चुटकी ली है. साथ ही उन्होंने बिहार में सुशासन को खराब करने वालों को कड़ी चेतवानी भी दी हैं.

Bihar: 'बस एक बार AI से कहना है, और हरा गमछा वाला को पकड़ लेगा', CM सम्राट ने एआई समिट में विरोधियों को दे दी चेतावनी
CM Samrat Chaudhary
Social media X

CM Samrat Chaudhary News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विपक्ष की नब्ज को बखूबी पहचान लेते हैं और सही समय-स्थान देखकर उसे इस अंदाज में पेश करते हैं कि सुनने वाले या तो तालियां बजाने पर मजबूर हो जाते हैं या फिर गंभीर होकर चुप्पी साध लेते हैं. 23 मई को पटना में आयोजित 'एआई समिट' (AI Summit) के दौरान दिया गया उनका एक ऐसा ही बयान अब चर्चा का विषय बन गया है. इस कार्यक्रम में उन्होंने 'हरा गमछा' रखने वालों का उदाहरण देते हुए एआई की ताकत को सबके सामने पेश किया.

हरे गमछे वाले वाले बढ़ी आसानी से ढूंढ निकाल सकता है AI

दरअसल, राजधानी पटना में दो दिवसीय' बिहार एआई समिट-2026' कार्यशाला सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (IT Department) के जरिए आयोजित की जा रही है. जिसके पहले दिन सीएम सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एआई की ताकत को सबके सामने पेश किया . उन्होंने इस अवसर पर कहा कि एआई एक ऐसी व्यवस्था है जिसके जरिए बारीक से बारीक चीजों को अलग अलग करके आपके सामने लाया जा सकता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि

मान लीजिए कि पटना में चार हजार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. अब यदि एक बार हरे गमछे वाले किसी व्यक्ति को पकड़वाना है, तो बस सिस्टम को निर्देश देना होगा.  एआई को कह दें कि 'हरा गमछा वाले को खोजिए', तो सोचिए वह कितनी जल्दी पकड़ा जाएगा.सीएम  की यह बात सुनकर  कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने तालियां बजाईं, तो विपक्ष की राजनीति से जुड़े लोग और कई अन्य गंभीर होकर चुप्पी साध बैठे.

विवाद बढ़ता देख सीएम ने दी सफाई

बयान पर राजनीतिक रंग चढ़ता देख मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तुरंत मंच से ही अपनी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैं किसी खास व्यक्ति या विशेष वर्ग की तरफ इशारा नहीं कर रहा हूं. मेरे लिए अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता है. राज्य में आज जो कानून का राज स्थापित है, वह नीतीश कुमार के सुशासन की नीति की वजह से आया है.हालांकि, इससे पहले दिए गए एक बयान को लेकर उन्होंने यह भी जोड़ा था कि आरजेडी के लोग पारंपरिक रूप से हरा गमछा इस्तेमाल करते रहे हैं, लेकिन अब इन दिनों उसका स्थान टोपी लेती जा रही है.

सीएम के बयान पर आई आरजेडी की प्रतिक्रिया

वहीं दूसरी तरफ सीएम के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों से भी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो चुकी है. मुख्यमंत्री के हरे गमछे वाले बयान को लेकर आरजेडी और सांसद मनोज कुमार झा ने प्रतिक्रिया दी है. जिसमें सीएम के इस ब्यान पर आपत्ति जताते हुए उनसे AI की फुल फॉर्म लिखने को कहा है.

AI के फुल फॉर्म का पूरा स्पेलिंग देंगे तो मान जाएंगे- आरजेडी

आरजेडी की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि आप रहने दीजिए जनाब, आप AI के फुल फॉर्म का पूरा स्पेलिंग भी खुद से लिख लेंगे तो मान जाएंगे! आप आज उसी का अभ्यास कर लीजिए! बिहार किरकिरी से बच जाएगा!. 

मासूम व्यंग्य नहीं हा जा सकता है- सांसद मनोज कुमार झा

इसके अलावा आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्त मनोज कुमार झा ने सीएम के गमछे वाले बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इसे केवल मासूम व्यंग्य या हल्की-फुल्की टिप्पणी नहीं कहा जा सकता है .यह एक राजनीतिक पार्टी की छवि को ठेस पहुंचाता है. उन्होंने एक्स पर शेयर करते हुए कहा कि जब बिहार के मुख्यमंत्री जी सरकारी कार्यक्रम के मंच से किसी 'विशेष रंग के गमछे' पर टिप्पणी करते हैं, तो उसे महज़ मासूम व्यंग्य या हल्की-फुल्की राजनीतिक टिप्पणी नहीं कहा जा सकता. राजनीतिक रूप से संवेदनशील माहौल में इस तरह की बातें अक्सर “डॉग-व्हिसल पॉलिटिक्स” का रूप ले लेती हैं

यह भी पढ़ें: BPSC TRE-4 भर्ती का नोटिफिकेशन होगा जारी? प्रदर्शन के बीच CM सम्राट चौधरी ने बुलाई बड़ी बैठक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com