विज्ञापन

BPSC TRE-4 भर्ती का नोटिफिकेशन होगा जारी? प्रदर्शन के बीच CM सम्राट चौधरी ने बुलाई बड़ी बैठक

उम्मीदवारों की मांग साफ है जल्द से जल्द TRE-4 भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए. सरकार की ओर से अभी तक TRE-4 भर्ती पर कोई नई घोषणा नहीं की गई है. हालांकि आज बिहार के मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर बैठक करने जा रहे हैं.

BPSC TRE-4 भर्ती का नोटिफिकेशन होगा जारी? प्रदर्शन के बीच CM सम्राट चौधरी ने बुलाई बड़ी बैठक
बैठक शुक्रवार को शाम 5 बजे शुरू होगी.

BPSC TRE 4 Candidates Protest: बिहार में BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर हाल ही में उम्मीदवार पटना में प्रदर्शन करने पहुंचे थे. लेकिन प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए कई उम्मीदवारों को हिरासत में ले लिया था. बिहार में BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर चल रहे इस विवाद के बीच आज राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं. ये बैठक शिक्षा विभाग के साथ होने जा रही है. जानकारी के अनुसार इस बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समेत शिक्षा विभाग के कई सारे अफसर मौजूद होंगे. बैठक शुक्रवार को शाम 5 बजे शुरू होगी. इस बैठक में BPSC TRE 4 परीक्षा को लेकर चर्चा की जाएगी.

छात्रों की क्या है मांग

प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों का कहना है कि वे लंबे समय से TRE-4 वैकेंसी का विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं.  सरकार ने अभी तक कुछ  नहीं किया है. एक उम्मीदवार ने कहा कि, हमें हक नहीं मिल रहा है. हम सिर्फ भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन हमें प्रदर्शन भी नहीं करने दिया जा रहा. बता दें कि इससे पहले 8 मई को भी TRE-4 अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से जेपी गोलंबर तक मार्च निकाला था. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था.

बैठक में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

आज होनेवाली बैठक में संभावित पीटी (प्रारंभिक) और मेन्स (मुख्य) परीक्षा के नए नियम पर चर्चा हो सकती है. दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती सिंगल फेज परीक्षा की जगह अब पीटी  और मेन्स परीक्षा में करवाने पर विचार कर रहा है. इसके अलावा TRE 4.0 के आधिकारिक विज्ञापन को जारी करने में हो रही देरी पर भी चर्चा होने की उम्मीद है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com