विज्ञापन

निशांत नहीं नीतीश कुमार जा रहे राज्यसभा! क्यों शुरू हो गई चर्चा? संजय झा दिल्ली से पटना के लिए रवाना

Nitish Kumar News: एनडीटीवी को सूत्रों ने बताया कि पहले राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत का नाम आया था , लेकिन अब खुद नीतीश कुमार के नाम की चर्चा शुरू हो गई है. जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा आज सुबह सुबह दिल्ली से पटना रवाना हुए.

निशांत नहीं नीतीश कुमार जा रहे राज्यसभा! क्यों शुरू हो गई चर्चा? संजय झा दिल्ली से पटना के लिए रवाना
nitish kumar news
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा दिल्ली और बिहार में तेज हो गई है
  • पहले उनके बेटे निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की संभावनाएं अधिक थीं लेकिन अब नीतीश कुमार के नाम पर जोर है
  • जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के दिल्ली से पटना अचानक रवाना होने से राजनीतिक हलचल बढ़ी है
पटना / नई दिल्ली:

बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं? बेटे निशांत की जगह क्या जेडीयू ने उनका नाम बढ़ा दिया है? ये वो सवाल हैं जो दिल्ली से लेकर बिहार तक सियासी गलियारों में अचानक पूछे जा रहे हैं. कल तक निशांत कुमार के राज्यसभा से राजनीतिक करियर शुरू करने की खबर थी. यहां तक कि कहां गया नीतीश कुमार के बेटे का नाम राज्यसभा के लिए लगभग फाइनल है, पर अब जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के दिल्ली से पटना अचानक रवाना होते ही नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के कयास लगने लगे हैं. 

संजय झा के इस कदम से मची हलचल 

होली के दिन राज्यभा पर दिल्ली से लेकर बिहार तक की सियासत में नीतीश कुमार के नाम की चर्चा शुरू हो गई है. एनडीटीवी को सूत्रों ने बताया कि पहले राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत का नाम आया था,लेकिन अब खुद नीतीश कुमार के नाम की चर्चा शुरू हो गई है. जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा आज सुबह-सुबह दिल्ली से पटना रवाना हुए. पटना रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से भी मुलाकात की है. चर्चा तो यह भी है कि संजय झा बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में भी हैं. 

यह भी पढ़ें- मसूरी से पढ़ाई, सॉफ्टवेयर इंजीनियर... सियासी पारी का आगाज करने जा रहे सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत

निशांत कुमार के नाम पर थी चर्चा

नीतीश कुमार के राज्यसभा वाले कयास के पहले बेटे निशांत कुमार के यूं तो एक्टिव राजनीति में आने के कयास काफी दिनों से थे. निशांत कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखाई दिए तो पिता के साथ उनके जन्मदिन पर साथ नजर भी आए थे. 1 मार्च को नीतीश कुमार के जन्मदिन पर उन्होंने अपने पिता को केक खिलाया था और हनुमान मंदिर जाकर पिता के लिए पूजा अर्चना की थी. लोगों का कहना है कि नीतीश कुमार का खराब स्वास्थ्य के बीच निशांत कुमार की सक्रियता ने भी उनकी राजनीति में आने को लेकर खूब हवा उड़ाई. यही नहीं, कयासों का बाजार साल 2025 के बिहार चुनाव में भी लगे थे,तब यह माना जा रहा था कि निशांत बिहार विधानसभा चुनाव से एंट्री कर सकते हैं और उन्हें टिकट दी जा सकती है,लेकिन टिकट न मिलने के साथ ही सभी बातों पर विराम लग गया. 

यह भी पढ़ें- हरिवंश OUT, बेटे निशांत की एंट्री... पढ़ें- कैसे बदल रही है नीतीश की पॉलिटिक्स
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Nitish Kumar News Hindi, Nishant Kumar, Rajya Sabha Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com