विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली-यूपी से बिहार-बंगाल तक 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मॉनसून फिर पकड़ेगा जोर

कल का मौसम, 28 जुलाई 2026: कल से मॉनसून फिर होगा एक्टिव,दिल्ली, यूपी, राजस्थान और बिहार में बारिश का दौर, IMD ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

कल का मौसम: दिल्ली-यूपी से बिहार-बंगाल तक 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मॉनसून फिर पकड़ेगा जोर
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update 28 July
IANS
  • मौसम विभाग ने 28 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान सहित 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया
  • दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया
  • यूपी के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में 27 से 29 जुलाई तक व्यापक और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है

Kal ka Mausam 28 July 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई इलाकों में मौसम का मिजाज का बदलने जा रहा है. मौसम विभाग ने कल उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कल दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश समेत 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के डेली बुलेटिन के अनुसार, कल यानी 28 जुलाई 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है, जिसका मुख्य कारण उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना 'डीप डिप्रेशन' और अन्य मौसम सिस्टम है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कल दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. कल यानी 28 जुलाई को मौसम में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने पूरे दिन के लिए सुबह, दोपहर, शाम और रात, हर समय गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

यूपी के कई जिलों में बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी कल बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी का कहना है कि कल पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है. पश्चिमी यूपी में 28 से 29 जुलाई के दौरान ज्यादातर जगहों पर बारिश होगी. 28-29 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 से 29 जुलाई तक काफी व्यापक बारिश की संभावना है. 28 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है.

उत्तर भारत के ऊपर छाये बादल- सैटेलाइट तस्वीर

उत्तर भारत के ऊपर छाये बादल- सैटेलाइट तस्वीर
Photo Credit: IMD

बिहार में कल भी मॉनसून रहेगा एक्टिव

बिहार में भी कल मॉनसून एक्टिव रहेगा. मौसम विभाग ने कल बिहार में काफी व्यापक बारिश की संभावना जताई है. 29 जुलाई को बारिश में थोड़ी कमी आ सकती है और यह कुछ जगहों पर ही होगी.

ओडिशा में भारी बारिश के कारण चार जिलों के स्कूल बंद

ओडिशा में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी ने सुंदरगढ़, क्योंझर और मयूरभंज जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट' जारी किया है. इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. वहीं, 19 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट' और आठ अन्य जिलों में ‘येलो अलर्ट' जारी है. भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किए जाने के बाद एहतियात के तौर पर जगतसिंहपुर, सोनपुर, मयूरभंज और केंद्रपाड़ा जिलों के स्कूल बंद कर दिए गए.

बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव 28 जुलाई तक दक्षिण बंगाल के जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का कारण बन सकता है. मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के ऊपर बना गहरा दबाव उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है और इसके सोमवार दोपहर तक बंगाल-ओडिशा तट को पार करने की उम्मीद है. आईएमडी ने कहा कि पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम सहित तटीय तथा उनसे सटे जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं, दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में मंगलवार तक भारी बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी ने कहा कि राज्य के उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में एक अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

कल कहां कैसा रहेगा मौसम?

कल कहां कैसा रहेगा मौसम?
Photo Credit: IMD

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कल यानी 28 जुलाई को कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

  • भारी से बहुत भारी बारिश: पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक.
  • भारी बारिश: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम.

यह भी पढ़ें: मॉनसून का जुलाई के आखिरी हफ्ते में यूटर्न, IMD का अलर्ट, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR समेत 18 राज्यों में भारी बारिश 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam In Hindi, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, Weather Tomorrow, Weather Tomorrow Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com