- एक समारोह में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भाषण दिया
- नीतीश ने कहा- आजकल भाषण दे रहे हैं, मीडिया पब्लिसिटी भी दे रहा
- मीडिया आपको फ्रंट पेज पर लाया है तो जानिए आप अंदर जाने वाले हैं
बिहार के नए पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय को अखबारों की सुर्ख़ियो में रहने की आदत है और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अखबारों और टीवी की सुखियों पर पैनी नजर रखने की पुरानी फितरत रही है.
बुधवार को एक सरकारी कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कुछ भवनों का भी उद्घाटन होना था. उसके बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भाषण दिया और अंत में बारी आई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की. उन्होंने डीजीपी पांडे से सबके सामने कहा कि आजकल भाषण दे रहे हैं, मीडिया आपको पब्लिसिटी भी दे रहा है. लेकिन काम में कमी आएगी तो यही मीडिया चार-पांच महीने में आपको ध्वस्त कर देगा.
पाक पर कार्रवाई को लेकर केंद्र के समर्थन में आगे आए नीतीश, कहा- इस मुद्दे पर राजनीति न करें
नीतीश ने कहा कि मीडिया अगर आपको फ़्रंट पेज पर लाया है तो जानिए आप अंदर जाने वाले हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि इसीलिए वे हाथ जोड़े रहते हैं कि उन्हें पब्लिसिटी नहीं चाहिए. क्योंकि अगर आज पब्लिसिटी मिल रही है तो कल तो नष्ट होना ही है.
VIDEO : नीतीश ने कहा- प्रेम और भाईचारा बनाए रखें
नीतीश कुमार ने पांडे को सलाह दी कि काम सबसे बड़ी चीज है. काम अगर अच्छा होगा तो कोई भूलेगा नहीं. ताली बजाने से अच्छा है गंभीरतापूर्वक काम करने पर अमल करना. उन्होंने कहा कि उनकी राज्य के पुलिस अधिकारियों से यही अपेक्षा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं