बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को सदन में हुए एक वाकये के बाद एक बार फिर से चर्चा में आ गए. विपक्षी सदस्यों के सरकार को घेरने के दौरान जब हंगामा तेज हो गया तो नीतीश कुमार ताली बजाने लगे. ये पहला मामला नहीं है, जब उनका बॉडी लैंग्वेज सुर्खियों में है. लगभग 15 दिन पहले उन्होंने सदन के अंदर ही तेजस्वी यादव की मिमिक्री की थी. वहीं वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के बजट पेश करने के बाद उन्हें सदन में ही गले से लगा लिया था.
दरअसल विधानसभा में विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा किया. विपक्षी दल कानून व्यवस्था और निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर सदन में शोर मचा रहे थे, तभी सदन के अंदर मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष को लेकर ताली बजाने लगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
'खूब करिए..मेरे खिलाफ करिए'
— NDTV India (@ndtvindia) March 18, 2025
जब विधानसभा में विपक्ष के शोर पर ताली बजाने लगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार#NitishKumar #Bihar pic.twitter.com/kkSliGnIa0
सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रश्नकाल चल रहा था. इसी बीच, राजद के विधायक ललित यादव ने निजी स्कूलों को लेकर एक सवाल पूछा. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के जवाब से विपक्षी विधायक संतुष्ट नहीं हुए. विधायक ने अध्यक्ष नंद किशोर यादव से प्रश्न को स्थगित करने की मांग की तो अध्यक्ष ने कहा कि आपने प्रश्न किया और सरकार उत्तर दे रही है, सवाल स्थगित करने का कोई कारण नहीं है.
उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ बोल रहे हैं, हमारे खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. इसलिए हम आप सबको बधाई दे रहे हैं. उन्होंने इस दौरान ताली भी बजाई. मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद राजद विधायक शांत हुए और अपनी सीट पर बैठ गए.
इससे पहले नीतीश कुमार ने सदन में तेजस्वी यादव की मिमिक्री की थी. तब मुख्यमंत्री की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर इशारों-इशारों में हुई बातचीत को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई थी. नीतीश कुमार ने मिमिक्री कर तेजस्वी यादव की ओर कुछ संकेत में पूछा, जिसका उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया.
ये भी पढ़ें : नीतीश की मिमिक्री, तेजस्वी का जवाब... बिहार विधानसभा में आखिर ये क्या चल रहा है
नीतीश कुमार बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री के ठीक बगल में बैठे थे, इसीलिए उनका इशारा कैमरे में कैद हो गया. उन्होंने तेजस्वी यादव की ओर देखकर अपना मुंह बनाया और फिर हाथ उठाकर संकेतों में कुछ पूछा. तेजस्वी यादव इसके जवाब में पहले मुस्कुराए और फिर उसका जवाब दिया.

वहीं जब वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए बिहार का बजट विधानसभा में पेश किया था. तब नीतीश कुमार कभी मुस्कुराते तो कभी मेज थपथपाते नजर आए. बाद में जैसे ही सम्राट चौधरी ने बजट समाप्त किया, नीतीश कुमार ने खड़े होकर उन्हें गले से लगा लिया था.
ये भी पढ़ें : बिहार के बजट में सम्राट चौधरी ने ऐसा क्या कर दिया कि नीतीश कुमार गले लगाने लगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं