विज्ञापन
This Article is From May 30, 2018

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता, जानिये क्या है वजह

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता, जानिये क्या है वजह
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी. (फाइल फोटो)
पटना: केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता. दिल्ली में गडकरी ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा का संविधान में कोई चर्चा नहीं है. हालांकि जब उनसे ये पूछा गया कि आपकी पार्टी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस मांग का समर्थन करती आई है तब गडकरी ने कहा कि उस समय हम केंद्र में विपक्ष में थे.

यह भी पढ़ें : तेजस्वी ने पूछा- क्या नीतीश-सुशील मोदी, डोनाल्ड ट्रंप से मांग रहे हैं विशेष राज्य का दर्जा?

उन्होंने कहा कि एक राज्य को देने पर देश के अन्य राज्यों से भी ये मांग आने लगेगी. निश्चित रूप से गडकरी के इस बयान से बिहार की राजनीति गरमाएगी. इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने मंगलवार को एक संवादाता सम्मेलन में इस मांग का समर्थन किया था. इसपर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने चुटकी ली थी कि ये मांग क्यों कर रहे हैं, उन्हें तो अधिसूचना जारी करना चाहिए. लेकिन गडकरी का कहना था कि अगर इस मांग को मान लिया जाये तो केंद्र की सरकार कैसे चलेगी.

VIDEO : बिहार से उठी विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग


निश्चित रूप से गडकरी के इस बयान के बाद जनता दल यूनाइटेड और भाजपा के बीच संबंध मधुर होने के बजाय रिश्तों में और तल्खी आएगी. जनता दल ने हालांकि कहा है कि विशेष राज्य का दर्जा का वादा खुद वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान पुर्णिया में किया था, जिसका वीडियो पब्लिक डोमेन में है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitin Gadkari, Special Status Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com