विज्ञापन

बिहार: अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन से मचा हड़कंप, 2000 तक जुर्माना, अगली बार सीधे FIR की चेतावनी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सख्ती के बाद से पूरे बिहार अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. कुछ जगहों पर अतिक्रमण हटाने पहुंच रही टीमों को विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है.

बिहार: अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन से मचा हड़कंप, 2000 तक जुर्माना, अगली बार सीधे FIR की चेतावनी
बिहार: अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन से मचा हड़कंप

बिहार में अतिक्रमण के खिलाफ सीएम सम्राट चौधरी के ऐलान के बाद हड़कंप मच हुआ है. छपरा के हथुवा मार्केट से साहेबगंज तक प्रशासन ने अभियान चलाकर सड़कों और सार्वजनिक जगहों से कब्जा हटाया. इस दौरान कई अस्थायी दुकानों और अवैध निर्माणों को हटाया गया. अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन के दौरान प्रशासन ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर अगली बार अतिक्रमण फैलाया तो एफआईआर दर्ज की जाएगी. अतिक्रमण करने वाले कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया है. अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. 

अगली बार FIR की चेतावनी

सदर अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई अभी चलती रहेगी. अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. प्रशासन का कहना है कि आम जनता की सुविधा के लिए यह कदम जरूरी है. अतिक्रमण की अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों पर 500 से लेकर 2000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया गया. और अगली बार अगर नहीं माने तो FIR करने की भी चेतावनी दी गयी.

पूर्वी चंपारण में पुलिस टीम पर हमला

इससे पहले पूर्वी चंपारण में 24 अप्रैल को अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हुई झड़प गंभीर कानून-व्यवस्था संकट में तब्दील हो गई. भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. एक अधिकारी के अनुसार, यह घटना ढाका पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले करमवा चौक पर हुई. पुलिस अधिकारी शुक्रवार को भारतमाला परियोजना के तहत बन रही सड़क के किनारे कथित अतिक्रमणों को हटाने के लिए मौके पर पहुंचे थे. पुलिस दल और स्थानीय ग्रामीणों के बीच तनाव बढ़ने से स्थिति तेजी से अशांत हो गई.

ऑपरेशन के दौरान, कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस वाहन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया और हमलावरों ने पुलिसकर्मियों को घटनास्थल से पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. इस अफरा-तफरी के बीच, घटनास्थल पर पहुंचे एक चौकीदार को ग्रामीणों के एक समूह ने घेर लिया. भीड़ ने कथित तौर पर उस पर हमला किया और उसे पास के एक घर में घसीटकर ले जाने की कोशिश भी की. 

यह भी पढे़ं-

नेपाल की सख्ती से बिहार के बाजारों का धंधा हुआ मंदा, रक्सौल में 5 करोड़ की खरीदारी 1 करोड़ तक सिमटी

बंगाल चुनाव, बिहार में बुलडोजर एक्शन और शराबबंदी, तीनों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com