विज्ञापन

Bihar Budget Session 2026: बिहार बजट सत्र आज से, आर्थिक सर्वे होगा पेश, विपक्ष ने खोला मोर्चा

बिहार बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान के अभिभाषण से होगी. विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण होगा. बजट सत्र के दौरान नीट छात्रा की हत्या मामले में विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी कोशिश कर रही है.

Bihar Budget Session 2026: बिहार बजट सत्र आज से, आर्थिक सर्वे होगा पेश, विपक्ष ने खोला मोर्चा
  • बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होकर 27 फरवरी तक कुल उन्नीस बैठकें आयोजित करेगा
  • बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश किया जाएगा
  • विपक्ष नीतीश सरकार पर नीट छात्रा हत्याकांड में आरोपियों को बचाने का आरोप लगाकर सत्र में विरोध कर रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है. बजट सत्र 27 फरवरी तक चलेगा. बताया जा रहा है कि इस दौरान कुल 19 बैठकें होंगी. हालांकि, विपक्ष ने पहले ही दिन नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बजट सत्र के पहले दिन राज्‍यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान का अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, जबकि 3 फरवरी को राज्य का बजट आएगा.

कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा

बिहार बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान के अभिभाषण से होगी. विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण होगा. बजट सत्र के दौरान नीट छात्रा की हत्या मामले में विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी कोशिश कर रही है. आज सदन के बाहर भी कांग्रेस के विधायक इस मामले के पोस्टर लेकर आए हैं. विपक्ष का आरोप है कि इस हत्‍या के मामले में सरकार कई आरोपियों को बचा रही है. हालांकि, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का कहना है कि अब इस पूरे मामले को सीबीआई देख रहीं है.

वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव कल पेश करेंगे बजट

बता दें कि वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव 3 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे. इसके बाद 5 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और मतदान होगा. सत्र के पहले ही सप्ताह में सरकार की नीतियों का पता चल जाएगा. साथ ही समझ आ जाएगा कि नीतीश सरकार किस ओर जाने पर फोकस कर रही है.

ये भी पढ़ें :- हुस्न का जाल, शराब का खेल! दानापुर पुलिस ने पकड़ा ‘शराब तस्कर परियों' का गैंग, जानिए कैसे चलता था पूरा खेल

व्हीलचेयर पर पहुंचे तेजस्‍वी यादव

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर दिखाई दिए. हाल ही में उनके पैर के अंगूठे का ऑपरेशन हुआ है. स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्हें व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में लाया गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com