विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रजौली में RJD पर भारी पड़ी चिराग पासवान की पार्टी, लोजपा उम्मीदवार ने जीता चुनाव

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार विमल राजवंशी ने रजौली सीट पर जीत हासिल की है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रजौली में RJD पर भारी पड़ी चिराग पासवान की पार्टी, लोजपा उम्मीदवार ने जीता चुनाव
प्रकाश वीर दो बार राजौली सीट पर विजय रहे हैं.
  • राजौली विधानसभा सीट बिहार के नवादा जिले में स्थित है और यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है
  • इस सीट पर अब तक कुल 17 बार चुनाव हुए हैं जिसमें कांग्रेस, बीजेपी और राजद ने जीत हासिल की है
  • वर्ष 2020 में राजद के प्रकाश वीर ने राजौली से दूसरी बार विधायक के रूप में जीत दर्ज की थी

बिहार चुनाव में एक अहम सीट राजौली भी है. राजौली विधानसभा सीट बिहार राज्य के नवादा जिले के अंतर्गत आती है. यह सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है. इस सीटे से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार विमल राजवंशी ने जीत दर्ज की है.. जबकि RJD की पिंकी भारती दूसरे स्थान पर रही और तीसरे पर बसपा के उम्मीदवार अखिलेश कुमार रहे. विमल राजवंशी के खाते 90272 वोटा आए हैं.

बात दें कि साल 1951 में रजौली को  विधानसभा क्षेत्र बनाया गया था और यहां तब तक 17 बार चुनाव हो चुके हैं. इस सीट पर कांग्रेस, बीजेपी और राजद ने चुनाव जीत रखें हैं. इस सीट पर बीजेपी कुल 4 बार चुनाव जीत चुकी है. इसी तरह से राजद ने भी यहां 4 बार जीत हासिल की है. इस सीट पर बीजेपी और राजद के बीच अक्सर कड़ा मुकाबला देखने को मिला है साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार प्रकाश वीर जीते थे.

प्रकाश वीर आरक्षित सीट राजौली से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे. हालांकि इस बार के चुनाव से ठीक पहले उन्होंने राजद पार्टी से इस्तीफा दे दिया. पार्टी छोड़ने पर प्रकाश वीर ने कहा था कि हाल के दिनों में उनकी पार्टी के नेता और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव से अनबन चल रही थी.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ा है, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें मिली थी. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली थी.

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Assembly Elections 2025, Rajauli Assembly Elections, Rajaul Elections Won
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com